top of page

100 बिस्तरों का हाईटेक सिविल अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और मातृ-शिशु अस्पताल विस्तार—स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत

कुरूद।


कुरूद ने आज विकास का ऐसा अध्याय लिखा जो आने वाले वर्षों तक क्षेत्र की स्वास्थ्य पहचान तय करेगा। ₹17.84 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल का भूमि पूजन लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।

स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में उमड़ी विशाल भीड़ ने इस क्षण को कुरूद की स्वास्थ्य क्रांति का स्वर्णिम शुभारंभ बना दिया।


“कुरूद अब बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनेगा” — लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल


मंत्री जायसवाल ने घोषणा की—

“दिल्ली-मुंबई जैसी सुविधाएँ अब कुरूद में—हर मरीज को तेज़, आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा उसके घर के पास मिलेगी।”


पांच मंजिला इस अस्पताल में उन्नत ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन, आधुनिक लैब, हाई-स्टैंडर्ड इमरजेंसी, आइसोलेशन वार्ड और सभी प्रमुख विभाग एक ही परिसर में उपलब्ध होंगे।


नर्सिंग कॉलेज—कुरूद के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का बड़ा केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक अजय चंद्राकर के विज़न को रेखांकित करते हुए कहा गया— “अस्पताल की आत्मा नर्स होती है। और कुरूद ऐसी नर्सें तैयार करेगा जो प्रदेश का भविष्य संवारेंगी।”


नर्सिंग कॉलेज युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत द्वार साबित होगा।


मातृ-शिशु अस्पताल का विस्तार—30 से 50 बिस्तर, 72 लाख से स्टाफ आवास

मंत्री जायसवाल का बड़ा ऐलान—

“कुरूद स्वास्थ्य सुरक्षा का किला बना रहा है। मातृ-शिशु अस्पताल को 50 बिस्तर तक बढ़ाया जा रहा है, और 72 लाख की लागत से कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास का निर्माण होगा।”


“30…50…और आज 100 बिस्तर—यही है कुरूद का विकास मॉडल” — विधायक अजय चंद्राकर


अजय चंद्राकर ने कहा--“कभी 30 बिस्तरों से शुरू हुई यात्रा आज 100 बिस्तरों के हाईटेक अस्पताल तक पहुंच गई—यह संघर्ष, संकल्प और सफलता की जीवंत कहानी है।”


उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, फार्मेसी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, डायलिसिस, मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र विभाग, ब्लड बैंक सहित सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।


“स्वास्थ्य और सम्मान अब मूल अधिकार” — सांसद रूपकुमारी चौधरी

सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा—

“यह सिर्फ अस्पताल नहीं—ग्रामीण जनता के लिए सुरक्षा कवच है। यह उनके स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकार की नई गारंटी है।”


गरिमामयी उपस्थिति से दमका समारोह


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—

छ.ग. मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष दीपक महस्के, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर,

कलेक्टर अविनाश मिश्रा,

विशिष्ट अतिथि—

अरुण सार्वा, श्रीमती गीतेश्वरी साहू, नेहरू निषाद,

डॉ. आदित्य सिन्हा, डॉ. प्रिया कंवर, डॉ. अरुण, डॉ. हेमराज देवांगन

सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक।

 
 
 

Comments


bottom of page