धमतरी पुलिस का 'फुलप्रूफ' एक्शन: गणेश चौक के हमलावरों को भेजा जेल
- moolchand sinha

- May 15
- 1 min read

धमतरी। शहर की शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने 'फुलप्रूफ' एक्शन लेते हुए 5 आरोपियों को दबोच लिया है। गणेश चौक स्थित एक घर में घुसकर तांडव मचाने वाले इन बदमाशों को पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर सलाखों के पीछे पहुँचाया।
धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस का 'फुलप्रूफ' एक्शन और गिरफ्तारी
घटना 13 मई की रात की है, जब लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने सागर कसार के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल घर में घुसकर गाली-गलौज की, बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ बेहरमी से मारपीट भी की। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।
'फुलप्रूफ' एक्शन के तहत साक्ष्य और बरामदगी
पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया गया। पुलिस की इस 'फुलप्रूफ' एक्शन रणनीति ने आरोपियों को बच निकलने का कोई मौका नहीं दिया।आरोपी का नाम उम्र निवासी
विजय सोनकर (मोनू) 28 सदर दक्षिण वार्ड
योगी सोनकर (छोटू) 27 विध्यवासिनी वार्ड
अमन सोनकर 22 रामबाग
विकास निर्मलकर 21 कारगिल चौक
सोम त्रिपाठी 19 मराठापारा
यहां भी पढ़े: धमतरी का 'गणेश चौक' या तालिबानी अखाड़ा? अब मोबाइल बजता है तो तेजाब बरसता है!
आदतन अपराधियों पर नकेल
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी विजय सोनकर और योगी सोनकर के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ उनका 'फुलप्रूफ' एक्शन जारी रहेगा ताकि शहर में भयमुक्त वातावरण बना रहे।




Comments