Dhamtari Road Accident: धमतरी-सिहावा मार्ग पर दो भीषण सड़क हादसे, 2 की मौत, 2 गंभीर
- moolchand sinha

- 4 hours ago
- 2 min read

धमतरी।
धमतरी से सिहावा मार्ग में सोमवार की दोपहर दो बड़े हादसे हुए हैं, जिसने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण Dhamtari Road Accident में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना डोंगाडुला के पास हुई जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना केरेगांव के पास की है जिसमें तूफान (क्रूजर) वाहन में नगरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चढ़ गई, इसमें भी एक युवक की जान चली गई।
डोंगाडुला के पास बाइक दुर्घटना (First Dhamtari Road Accident)
जानकारी के अनुसार, छिपली निवासी वीरेश पटेल (16 वर्ष) पिता अरुण पटेल एवं दीपक विश्वकर्मा पिता महेंद्र विश्वकर्मा सोमवार दोपहर डोंगाडुला से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डोंगाडुला से कुछ दूरी आगे उनकी बाइक इस दर्दनाक Dhamtari Road Accident का शिकार हो गई।
Dhamtari Road Accident: तार के घेराव में फंसी अनियंत्रित बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बाइक सड़क किनारे लगे तार के घेराव में बुरी तरह फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नगरी अस्पताल पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि धमतरी ले जाते समय रास्ते में वीरेश पटेल
ने दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक विश्वकर्मा का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
केरेगांव-गट्टासिली मोड़ पर भीषण भिड़ंत (Second Dhamtari Road Accident)
दूसरी घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे केरेगांव-गट्टासिली मार्ग स्थित खतरनाक मोड़ पर हुई। नगरी से धमतरी की ओर जा रही नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक और भयावह Dhamtari Road Accident का शिकार हो गई। तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रूजर (तूफान) वाहन से जा टकराई।
Dhamtari Road Accident: क्रूजर के ऊपर चढ़ी नगरी की तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अग्निशमन वाहन सीधे क्रूज़र के ऊपर ही चढ़ गया। इस दुर्घटना में फायर ब्रिगेड चालक मनोज उर्फ राजू साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड नियमित कार्य से धमतरी की ओर जा रही थी, तभी गट्टासिली मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल कंडक्टर को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं चालक राजू साहू को गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर फिर से बहाल कराया।




Comments