Kurud Think IAS Academy: क्या अब कुरूद विधानसभा क्षेत्र से निकलेंगे भविष्य के IAS, IPS और डिप्टी कलेक्टर? Think IAS Academy ने जगाई नई उम्मीद
- moolchand sinha

- 4 days ago
- 2 min read
जिस क्षेत्र ने दिए महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक और तकनीकी शिक्षा के कई संस्थान, अब सिविल सेवा की तैयारी को मिला नया मंच

कुरूद।
क्या अब कुरूद विधानसभा क्षेत्र केवल उच्च शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं की नई प्रतिभाओं की जन्मभूमि भी बनेगा? सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से कुरूद नगर के वंदेमातरम वार्ड में Think IAS Academy का भव्य शुभारंभ किया गया। शिक्षा और करियर निर्माण के क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो क्षेत्र के युवाओं को IAS, IPS, UPSC, CGPSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया अवसर प्रदान करेगी।
कुरूद विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर के कार्यकाल में क्षेत्र को संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, भखारा महाविद्यालय, सिलौटी -सिर्री महाविद्यालय, बड़े करेली महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीएएलबी कॉलेज, नर्सिंग महाविद्यालय सहित अनेक शैक्षणिक संस्थानों की सौगात मिली। इसके अलावा क्षेत्र में दर्जनों आईटीआई और तकनीकी शिक्षा केंद्रों ने हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार की दिशा दी है।
Think IAS Academy से सिविल सेवा के सपनों को मिलेगा नया आधार
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों की उपलब्धता के बाद अब प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए ऐसे संस्थानों की आवश्यकता थी। Think IAS Academy इस कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन और अध्ययन का अवसर मिलेगा।
पुस्तक विमोचन बना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल संरक्षण आयोग की राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सदस्य वर्णिका शर्मा के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद गौरीशंकर कश्यप के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर Think IAS Academy के संचालक मुरली देवांगन द्वारा सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
Kurud Think IAS Academy: शिक्षा का गढ़ बना कुरूद, क्या यहीं से निकलेगा अगला कलेक्टर?
यही सवाल आज क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा के मजबूत ढांचे के बाद अब सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित संस्थान की शुरुआत ने नई उम्मीदें जगा दी हैं। यदि युवाओं को सही दिशा, मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो आने वाले वर्षों में कुरूद क्षेत्र से प्रशासनिक सेवाओं में नई प्रतिभाओं का उभरना असंभव नहीं होगा।
क्यों खास है Think IAS Academy?
UPSC, CGPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर फोकस,
ग्रामीण और कस्बाई युवाओं को स्थानीय स्तर पर मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष अध्ययन सामग्री,
शिक्षा से प्रशासनिक सेवाओं तक का नया मार्ग, क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नई उड़ान।
मिस मत कीजिए: इस खबर के पीछे छिपी है भविष्य बदलने वाली कहानी
पूरी खबर पढ़ें:
आखिर क्यों पूरे क्षेत्र में हो रही है इस खबर की चर्चा? बिना कोचिंग 105वीं रैंक हासिल करने वाले शौर्य सिंह की सफलता कहानी चौंका देगी।
पूरी खबर यह पढ़े।👇




Comments