top of page

Leopard Attack in Poultry Farm: मोहलई के मुर्गी फार्म में तेंदुए का आतंक, CCTV में कैद हुई खौफनाक हरकत


Leopard Attack in Poultry Farm CCTV footage showing leopard entering poultry farm in Mohlai Dhamtari

धमतरी।

Leopard Attack in Poultry Farm की घटना ने ग्राम मोहलई में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिन में मुर्गियों की चहचहाहट से गुलजार रहने वाला एक मुर्गी फार्म इन दिनों तेंदुए की लगातार दस्तक से सहमा हुआ है। पिछले दो दिनों से तेंदुआ फार्म में घुसकर मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ मुर्गियां तेंदुए का निवाला बनीं, तो कई उसकी मौजूदगी के खौफ से ही दम तोड़ बैठीं। Leopard Attack in Poultry Farm की यह खौफनाक घटना CCTV कैमरे में कैद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Leopard Attack in Poultry Farm से दहशत, कई मुर्गियां बनीं शिकार

जानकारी के अनुसार तेंदुआ फार्म की सुरक्षा जाली तोड़कर अंदर घुस रहा है और मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा है। तेंदुए के हमले में कई मुर्गियां मारी गईं, जबकि उसकी मौजूदगी और दहशत के कारण कई अन्य मुर्गियों की भी मौत हो गई। इससे फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Leopard Attack in Poultry Farm की घटना CCTV कैमरे में कैद

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Leopard Attack in Poultry Farm की पूरी घटना फार्म में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फार्म संचालक ने बताया कि तेंदुआ काफी देर तक परिसर में घूमता रहा और कई मुर्गियों को अपना निवाला बनाया।

घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वहीं तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह खतरा जान-माल तक पहुंच सकता है।

Leopard Attack in Poultry Farm के बाद वन विभाग से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। Leopard Attack in Poultry Farm की इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और सरगर्मी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : 🐅 टाइगर रिजर्व में 'सुपारी किलिंग': उदंती सीतानदी में बाघ के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम, ओडिशा के मास्टरमाइंड सहित 7 गिरफ्तारhttps://www.breakinnow.com/post/bagh-ka-shikar-udhanti-sitanadi

Comments


bottom of page