धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: Excise Mafia Dhamtari के 4 गुर्गे गिरफ्तार, बड़े मगरमच्छों पर कब गिरेगी गाज?
- moolchand sinha

- 1 day ago
- 2 min read

धमतरी।
धमतरी पुलिस ने जिला कप्तान सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अवैध शराब के समानांतर साम्राज्य पर एक और 'तगड़ा प्रहार' किया है। थाना मगरलोड, कुरूद और चौकी बिरेझर पुलिस ने संयुक्त और ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 4 आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। इस कार्रवाई में कुल 28,230 रुपये की अवैध शराब, नगदी और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से धमतरी के गली-कूचों में हड़कंप तो मचा है, लेकिन इस कार्रवाई ने उस सुलगते हुए यक्ष प्रश्न को फिर जिंदा कर दिया है— आखिर शासन-प्रशासन की आंख के नीचे सक्रिय इस Excise Mafia Dhamtari की जड़ें कहाँ हैं?
धमतरी पुलिस की चौतरफा रेड: कहाँ-कहाँ ढेर हुए Excise Mafia Dhamtari के प्यादे?
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चार इलाकों में घेराबंदी कर इस अवैध सिंडिकेट के नेटवर्क को तोड़ा:
मगरलोड (बेलरदोना मार्ग): शराब भट्टी आहता के पास बियर का ओपन बार चला रहे उत्तम निषाद उर्फ राजा (27 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसके पास से Budweiser बियर की 17 केन (8.500 लीटर) जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
ग्राम गाड़ाडीह (कुरूद): पंचायत भवन के पास अवैध देसी शराब बेचते गिरधर साहू (43 वर्ष) को 15 पौवा देसी मसाला शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
नया बाजार (कुरूद): सार्वजनिक स्थान पर होंडा एक्टिवा (CG 05...) से शराब की होम डिलीवरी कर रहे किशोर कुमार ध्रुव (38 वर्ष) को पुलिस ने दबोचा। इसके पास से भारी मात्रा में देसी प्लेन/मसाला शराब और वाहन जब्त किया गया।
बिरेझर चौकी (सोनपुर): नहर नाली के पास अवैध शराब खपा रहे कमलेश कुमार टण्डन (35 वर्ष) को 17 पौवा देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
बड़े सवाल: छोटे मोहरों पर कार्रवाई, पर Excise Mafia Dhamtari के असली 'मगरमच्छ' कब होंगे बेनकाब?
यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने छोटे शराब कोचियों को सलाखों के पीछे भेजा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन छोटे पैडलर्स को शराब की बल्क सप्लाई कहाँ से हो रही है?
सरकारी आबकारी नियमों और सख्त प्रशासनिक पहरे के बावजूद, Excise Mafia Dhamtari इतनी आसानी से सरकारी शराब की पेटियां इन लोकल कोचियों तक कैसे पहुँचा रहा है? क्या यह बिना किसी 'सफेदपोश वरदहस्त' या विभागीय मिलीभगत के संभव है?
जनता की मांग: पुलिस हर बार प्यादों पर धारा 34(1) या 34(2) लगाकर केस क्लोज कर देती है। जरूरत इस बात की है कि इन पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) खंगालकर उस Excise Mafia Dhamtari के किंगपिन (मुख्य सप्लायर) तक पहुंचा जाए, जो एसी कमरों में बैठकर धमतरी की रगों में नशे का जहर घोल रहा है।
पुलिस की अपील: आपकी पहचान रहेगी गुप्त
धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास चल रहे अवैध शराब, जुआ और सट्टा कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले सजग नागरिक का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं