top of page

महिला भेष और फर्जी इंस्टा अकाउंट वाला साइको प्रेमी बना कातिल! चरोटी में युवती की हत्या कर शव जलाया, पुलिस ने दबोचा

बलौदा बाजार।

चरोटी में ऐसा खौफनाक सच सामने आया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए!

एक युवक, जो कभी प्रेम का नाटक करता था… रात होते ही महिलाओं की वेशभूषा में घूमता था… सोशल मीडिया पर 19 फर्जी महिला अकाउंट बनाकर जीता था दोहरी जिंदगी…

वही सनकी आशिक प्यार में ठुकराए जाने की आग में इतना पागल हुआ कि मासूम युवती को चाकू और लकड़ी से बेरहमी से मार डाला, फिर पहचान छिपाने के लिए शव को पैरावट में जला दिया।


वारदात के बाद भागने की फिराक में था, मगर साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की सतर्क पुलिस टीम ने इस साइकोपैथ प्रेमी को धर-दबोचा। चरोटी गांव इस वहशी कृत्य से सन्न है और समाज में दहशत का माहौल है।

प्रेम संबंध टूटने से सनका युवक


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सालिक राम पैकरा (25 वर्ष), निवासी ग्राम चरोटी का पीड़िता से पूर्व में प्रेम संबंध था। मृतिका अब उससे संबंध नहीं रखना चाहती थी और मिलने से लगातार इंकार कर रही थी। इसी प्रतिशोध और विकृत जुनून में आरोपी ने यह जघन्य कदम उठाया।


चाकू-लकड़ी से वार, फिर शव जलाया


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को पैरावट में जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की। टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कर आरोपी की पहचान की और कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया।


महिलाओं की वेशभूषा और 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी की मानसिक प्रवृत्ति बेहद असामान्य और साइकोपैथिक है। वह अक्सर महिलाओं के कपड़े पहनता था और 19 फर्जी महिला इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लड़कियों से चैट करता था। सोशल मीडिया के ज़रिये महिलाओं से संबंध बनाने के उसके कई प्रयास सामने आए हैं।


पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद भागने की फिराक में लगा आरोपी पुलिस के जाल में फंस गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मैदानी कार्रवाई कर उसे दबोच लिया।

पुलिस का संदेश

युवतियों की सुरक्षा और साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर संदिग्ध अकाउंट से सावधान रहने की अपील की है और ऐसी मानसिकता वाले व्यक्तियों पर सख्त निगरानी की बात कही है।

 
 
 

Comments


bottom of page