top of page

Bhakhara Crime: भखारा में चाकू की नोंक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 28
2 min read


Bhakhara Crime news Dhamtari police arresting loot case accused

धमतरी/ Bhakhara।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त की बड़ी Bhakhara Crime अपडेट सामने आ रही है। भखारा शराब दुकान परिसर में एक युवक को घेरकर धारदार चाकू की नोंक पर नगदी और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने चंद घंटों में ही भंडाफोड़ कर दिया है। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार के कड़े निर्देश पर भखारा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) सहित तीन शातिर आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है।

भखारा शराब दुकान के पास वारदात, Bhakhara Crime से इलाके में सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 25 मई 2026 की रात लगभग 8:00 बजे अपने भाई के कहने पर शराब और डीजल खरीदने के लिए 3000 रुपये लेकर भखारा आया था। जैसे ही वह भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा, वहां घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया।

पैसा देने से मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने पीड़ित के गले पर धारदार चाकू अड़ा दिया। वहीं, लोकेश पटेल और नाबालिग साथी ने उसे दबोच लिया, जबकि समीर निर्मलकर नामक आरोपी ने मारपीट कर पीड़ित से 3000 रुपये और उसका रेडमी मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

Bhakhara Crime में पुलिस का क्विक एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

घटना की शिकायत मिलते ही थाना भखारा में अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपियों को धर दबोचा:

अंशुमन साहू (पिता ईश्वर साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी भखारा)

लोकेश पटेल (पिता स्व. छबीलाल पटेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी भखारा)

एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

नोट: गिरफ्तार बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

धमतरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में लूट, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments


bottom of page