top of page

Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case: पुलिस और पंचायत के आंकड़ों में ठनी, सच छुपाने की कोशिश?


भखारा/कुरूद।

Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case Gold Silver Ornaments List


भखारा के सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में हुई दुस्साहसिक चोरी की वारदात अब महज एक अपराध नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन की साख और बस्ती पंचायत के बीच तीखी तकरार का अखाड़ा बन चुकी है। 24 घंटे के भीतर कुरुद के मरौद के बाद भखारा में हुई इस सिमिलर पैटर्न की वारदात ने वैसे ही खाकी को बैकफुट पर ला दिया था, लेकिन अब इस Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case में पुलिस के 'आंकड़ों के खेल' ने आग में घी डालने का काम किया है। मंदिर में हुई चोरी की कुल कीमत और नुकसान को लेकर पुलिस प्रशासन और बस्ती पंचायत के दावे आपस में बुरी तरह टकरा गए हैं।

Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case: थाना प्रभारी का 'न्यूनतम' दावा बनाम दिनेश साहू का 'सत्य'

वारदात के बाद भखारा थाना प्रभारी (TI) शरद ताम्रकार ने मीडिया को आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि अज्ञात चोरों ने शीतला माता मंदिर का ताला तोड़कर माता के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case में पुलिस प्रशासन इन चोरी गए प्राचीन और पावन आभूषणों की कुल कीमत महज 45 हजार रुपये आंक रहा है।

पुलिस के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए बस्ती पंचायत अध्यक्ष दिनेश साहू ने मोर्चा खोल दिया है। बस्ती पंचायत अध्यक्ष दिनेश साहू ने साफ तौर पर कहा कि चोरों ने माता के दरबार से जिन आभूषणों को उड़ाया है, उनकी वास्तविक कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। बस्ती पंचायत के इस दो-टूक बयान के बाद अंचल में यह चर्चा तेज है कि क्या पुलिस मामले की गंभीरता और अपने ऊपर लगे दाग को कम करने के लिए जानबूझकर चोरी के आंकड़ों को छोटा करके दिखा रही है?



Bhakhara Sheetla Mandir Chori Caseपावन आभूषणों की असली सूची (वजन के साथ)

बस्ती पंचायत अध्यक्ष दिनेश साहू और मंदिर समिति के अनुसार, चोरों ने माता के दरबार से जिन आभूषणों पर हाथ साफ किया है, उनका विवरण इस प्रकार है (जिसे पुलिस रिकॉर्ड में फिलहाल महज 45 हजार आंका जा रहा है):

चांदी का मुकुट: वजन लगभग 30 तोला

गुम्बद छत्र: 2 नग (चांदी) – वजन लगभग 15 तोला

सोने की नथली: 1 नग – वजन लगभग 3 ग्राम

सोने का लॉकेट: 1 नग

चांदी की कमर पट्टी: 1 नग – वजन लगभग 20 तोला

नयन पट्टी (माता की आंखें): 1 सेट

चांदी की पायल: 1 सेट

'रस्मी' जांच के घेरे में तीसरी आंख, दावों के जाल में उलझी पुलिस

बढ़ते जन-आक्रोश के बीच थाना प्रभारी शरद ताम्रकार का कहना है कि Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case की तफ्तीश के लिए एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली गई है। इसके साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमें चोर को दबोचने के लिए रात-दिन एक करने का दावा कर रही हैं और अधिकारियों का कहना है कि शातिर चोर जल्द ही पुलिस की सलाखों के पीछे होगा।

लेकिन सवाल यह उठता है कि जब मंदिर के गर्भगृह के ठीक बाहर दीवार पर टंगी 'तीसरी आंख' (CCTV कैमरे) के सामने से चोर तसल्ली से हाथ साफ कर निकल गए।

गंभीर सवाल: एक तरफ एएसपी अभिषेक चतुर्वेदी और सायबर विंग जैसी भारी-भरकम टीमें साक्ष्य जुटाने की बात कह रही हैं, तो दूसरी तरफ धरातल पर थाना प्रभारी और बस्ती पंचायत अध्यक्ष के आंकड़ों में जमीन-आसमान का अंतर है। ग्रामीण अब खुलकर पूछ रहे हैं कि पुलिस प्रशासन इस अंधी चोरी को वाकई गंभीरता से सुलझा रहा है, या फिर आंकड़ों की बाजीगरी के पीछे अपनी नाकामी को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है? देखना होगा कि 2 लाख बनाम 45 हजार की इस तकरार के बीच भखारा पुलिस उस 'रहस्यमयी साये' को कब तक बेनकाब कर पाती है!

Comments


bottom of page