top of page

​Chhattisgarh Police News 2026: ​नशे के 'सौदागरों' पर रायपुर रेंज पुलिस का 'सर्जिकल स्ट्राइक': कपड़े के ढेर में छिपा था ₹2 करोड़ का मौत का सामान, 'ऑपरेशन निश्चय' ने उड़ाए तस्करों के होश!

Updated: 3 days ago


Innovative-Drug-Smuggling-Technique-Cloth-Vendors-Modus-Operandi

रायपुर/महासमुंद/धमतरी | 11 मई 2026

Chhattisgarh Police News 2026: छत्तीसगढ़ के रण में आज खाकी ने नशे के खिलाफ वो 'महा-युद्ध' छेड़ा है, जिसकी गूंज अब अंतरराज्यीय सीमाओं के पार तक सुनाई दे रही है। Chhattisgarh Police News 2026 की इस सबसे बड़ी कार्यवाही में रायपुर रेंज पुलिस के 'ऑपरेशन निश्चय' ने तस्करों के उस तिलिस्म को तोड़ दिया है, जिसे वे अब तक 'फुलप्रूफ' मानकर चल रहे थे।

बाहर से साधारण 'कपड़ा फेरीवाले'... लेकिन बाइक के सीक्रेट लोहे के कम्पार्टमेंट के अंदर 378 किलो गांजा! उड़ीसा से मध्य प्रदेश तक फैले इस काले साम्राज्य को रायपुर रेंज की तकनीकी टीम और सटीक मुखबिरी ने मिट्टी में मिला दिया है। Chhattisgarh Police News 2026: के तहत हुई ₹1.98 करोड़ की जब्ती और 12 शातिर तस्करों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे पाताल में भी छिपकर नया पैंतरा अपना ले, छत्तीसगढ़ पुलिस का 'निश्चय' उसे सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेगा।

Inside Story: हाई-टेक चालाकी को पुलिस ने ऐसे किया फेल

गांजा तस्करी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी चौंका दिया है। आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर कपड़ों के गट्ठर बांधे हुए थे, ताकि वे साधारण स्ट्रीट वेंडर्स (फेरीवाले) नजर आएं। लेकिन असली खेल कपड़ों के नीचे था—वहां लोहे की जाली से बना एक गुप्त बॉक्स वेल्ड किया गया था, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाया गया था।

रायपुर आईजी के निर्देश पर महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद के चेक पोस्ट पर एक साथ नाकेबंदी की गई और इस "मूविंग ड्रग फैक्ट्री" को रंगे हाथों पकड़ा गया।

यह भी पढ़े: "सावधान! क्या आप जानते हैं कि जनगणना के दौरान कौन सी 3 गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं? ठगी से बचने के लिए यह गाइड जरूर पढ़ें।"https://www.breakinnow.com/post/census-2026-india-आदर्श-ग्राम-चर्रा-में-जनगणना-महापर्व-का-शुभारंभ-प्रगणकों-ने-की-सही-जानकारी-देने

कार्यावाही का पूरा लेखा-जोखा (Crime Statistics)

जिला जब्त गांजा आरोपी कीमत (अनुमानित)

महासमुंद 247 KG 10 तस्कर ₹1.28 करोड़

धमतरी 131 KG 02 आरोपी + 01 बालक ₹69.61 लाख

कुल योग 378.060 KG 12 गिरफ्तार ₹1,98,05,000

उड़ीसा से एमपी: तस्करी का 'ब्लैक रूट'

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह खेप उड़ीसा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ा से उठाई गई थी। तस्कर इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश के खंडवा, बैतूल, शहडोल और अनूपपुर में सप्लाई करने वाले थे। पूर्व में एम्बुलेंस, फल ट्रक और मूवर्स-पैकर्स का इस्तेमाल करने के बाद अब तस्करों ने इस नए 'फेरीवाला मॉडल' को अपनाया था, जिसे रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम कर दिया।

इन तस्करों के मंसूबे हुए खाक (प्रमुख आरोपी):

गिरफ्तार आरोपियों में मेताप टाटिया (खंडवा), रमेश चौहान (बैतूल), दीपक राजपूत (ललितपुर), और मोहम्मद रिहान (अनूपपुर) जैसे पेशेवर अपराधी शामिल हैं। धमतरी पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है, जिसे ढाल बनाकर तस्करी की जा रही थी।

Comments


bottom of page