Dhamtari Ganja Smuggling Case:हाइवे पर फिल्मी चेस: धमतरी SP ने बिछाया ऐसा 'चक्रव्यूह', कार-पिकअप के साथ फंसे UP-रायपुर के बड़े तस्कर; 2.60 करोड़ का गांजा जप्त!

धमतरी।
बस्तर और ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दौड़ रहे 'काले सोने' (गांजे) के एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का धमतरी पुलिस ने बेहद फिल्मी अंदाज में अंत कर दिया है। Dhamtari Ganja Smuggling Case में
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार के एक गुप्त इनपुट और महज कुछ मिनटों की सर्जिकल नाकाबंदी ने हाइवे पर तस्करों के होश उड़ा दिए।
पिकअप में गांजा लोड था और आगे चल रही स्विफ्ट कार पुलिस की लोकेशन ट्रैक कर रही थी (पायलटिंग)। लेकिन धमतरी पुलिस की 'तीसरी आंख' और बिछाए गए जाल के आगे तस्करों की हर चालाकी फेल हो गई। यह धमतरी पुलिस की पिछले 4 सालों की सबसे बड़ी और महज 6 हफ्तों के भीतर 7वीं लगातार बड़ी स्ट्राइक है।
Dhamtari Ganja Smuggling Case: श्याम तराई नाके पर बिछाया पुलिस का सीक्रेट चक्रव्यूह
थाना अर्जुनी पुलिस को एक बेहद विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता इनपुट मिला था कि चारामा की तरफ से धमतरी की ओर करोड़ों रुपये के काले सोने (गांजे) की एक बड़ी खेप रवाना की गई है। इस Dhamtari Ganja Smuggling Case के आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बकायदा दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया था। आगे चल रही स्विफ्ट कार (CG-04-QA-3116) रास्ते की रेकी (पायलटिंग) कर रही थी, ताकि पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप (CG-04-QH-0834) को पुलिस चेकिंग से बचाया जा सके।
खबर मिलते ही एसपी धमतरी ने बिना वक्त गंवाए सीएसपी को तत्काल घेराबंदी के कड़े निर्देश दिए। अर्जुनी पुलिस की टीम ने त्वरित रणनीति बनाकर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास आगे और पीछे, दोनों तरफ से घेराबंदी कर दी। पुलिस का यह जाल इतना सटीक था कि तस्करों को गाड़ियों से उतरने या यू-टर्न लेने का एक सेकंड का भी मौका नहीं मिला।
गाड़ियों को खंगाला तो उड़े होश, 96 पैकेटों में मिला 5 क्विंटल गांजा
पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध वाहनों को रोका और उनकी सघन तलाशी शुरू की, तो महिंद्रा पिकअप के भीतर छिपाई गई 13 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इसके साथ ही स्विफ्ट कार के गुप्त केबिनों से भी पैकेट निकाले गए।
दोनों गाड़ियों से कुल 96 पैकेटों में 490.818 किलोग्राम (लगभग 5 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत बाजार में 2,45,40,900 रुपये आंकी गई है।
यूपी से रायपुर तक जुड़े हैं तार, 5 तस्कर गिरफ्तार
इस Dhamtari Ganja Smuggling Case की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर जगदलपुर क्षेत्र से माल लोड कर रायपुर के रास्ते अन्य राज्यों में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों और 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है:
नौशाद खान (29 वर्ष): मूल निवासी- ग्राम बरनावा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी- जगदलपुर।
करण साहू (22 वर्ष): निवासी- टिकरापारा, रायपुर।
मोहम्मद शादिक (30 वर्ष): निवासी- गोकुलनगर, टिकरापारा, रायपुर।
हिमांशु साहू (20 वर्ष): निवासी- पचपेड़ी नाका, टिकरापारा, रायपुर।
01 नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक): जिसे सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जप्त संपत्ति का पूरा विवरण (Total Recovery Setup)
जप्त की गई सामग्री अनुमानित बाजार मूल्य (रुपये में)
अवैध मादक पदार्थ (गांजा) - 490.818 किलोग्राम ₹ 2,45,40,900/-/
मारुति स्विफ्ट कार (01 नग - CG-04-QA-3116) ₹ 9,00,000/-
महिंद्रा पिकअप वाहन (01 नग - CG-04-QH-0834) ₹ 5,00,000/-
स्मार्टफोन / मोबाइल फोन (06 नग) ₹ 1,35,000/-
कुल जब्ती (Total Seizure Value) ₹ 2,60,75,900/-
तस्करों के बदलते पैंतरे पर एसपी की पैनी नजर:
धमतरी पुलिस जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। तस्कर कभी कपड़ों के व्यापार की आड़ लेते हैं, तो कभी महिलाओं को आगे कर शातिर तरीकों से तस्करी का प्रयास करते हैं। लेकिन धमतरी पुलिस का सुदृढ़ खुफिया तंत्र (Intel) उनके हर बदलते तौर-तरीकों से दो कदम आगे है। इस Dhamtari Ganja Smuggling Case के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी गिरोह या अंतर्राज्यीय नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।





Comments