top of page

International Yoga Day : कुरूद में हिमांशी और रागिनी साहु की अद्भुत योग प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र


अद्भुत आसनों से सबको चौंकाने वाली दो छोटी बहनें 15 अगस्त को मुख्य मंच से होंगी सम्मानित। 🇮🇳



International Yoga Day Kurud 2026 में हिमांशी साहु और रागिनी साहु का शानदार योग प्रदर्शन, दर्शक हुए अचंभित

कुरूद।

जब पूरा विश्व योग की शक्ति को नमन कर रहा था, तब कुरूद में भी ​International Yoga Day उत्साह, ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानंद मंगल भवन में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ भारत और सशक्त समाज का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर ने सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।

​International Yoga Day पर नन्हीं योग साधिकाओं ने दिखाया प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

इस बार कुरूद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के ग्राम दर्रा और खर्रा के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली दो छोटी बहनें—हिमांशी साहू और रागिनी साहू रहीं। दोनों बालिकाओं ने मंच पर योग की ऐसी विहंगम और बेहतरीन प्रस्तुति दी कि उपस्थित जनसमुदाय अचंभित रह गया।

अलग-अलग और बेहद कठिन आसनों का दोनों बहनों ने इतनी सहजता से प्रदर्शन किया कि नगर पालिका द्वारा आयोजित इस योग कार्यक्रम का पूरा माहौल बेहद खुशनुमा और ऊर्जावान हो उठा।

उनकी इस लाजवाब प्रतिभा से अभिभूत होकर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा:

"हिमांशी और रागिनी ने अपनी अद्भुत योग कला से आज पूरे नगर पालिका क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आने वाले 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के राष्ट्रीय पर्व पर नगर पालिका परिषद के मुख्य मंच से इन दोनों बहनों को भव्य रूप से सम्मानित किया जाएगा।"

​International Yoga Day : पीएम मोदी की सराहना और 'आर्ट ऑफ लिविंग' का आभार

अपने सारगर्भित उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हमारी सनातन संस्कृति के मूल आधार 'योग' को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में जो अनूठी पहचान मिली है, वह हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व का विषय है।

इसके साथ ही उन्होंने कुरूद क्षेत्र में योग के प्रति अलख जगाने और निरंतर समर्पित रहने वाले 'आर्ट ऑफ लिविंग' परिवार का भी नगर पालिका व समस्त नगरवासियों की ओर से विशेष धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता के घर पहुंचीं सांसद रूपकुमारी चौधरी, आखिर क्या हुई चर्चा? पढ़िए पूरी खबर

Comments


bottom of page