कुरुद में बड़ा सियासी उलटफेर, shikshak br sahu ki rajniti me entry; विधायक अजय चंद्राकर ने दिलाई सदस्यता
- moolchand sinha

- 4 days ago
- 2 min read

bhakhara (कुरुद):
छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचपेड़ी में एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। दशकों तक शिक्षा के माध्यम से हजारों बच्चों का भविष्य संवारने वाले सेवानिवृत्त प्रधान पाठक की भाजपा प्रवेश के साथ ही shikshak br sahu ki rajniti me entry हो गई है।
यह ऐतिहासिक घटनाक्रम पचपेड़ी में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औपचारिक शुभारंभ के गरिमामयी अवसर पर हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अजय चंद्राकर (विधायक एवं पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित थे।
ज्ञान के प्रकाश से विकास के पथ तक: क्यों खास है shikshak br sahu ki rajniti me entry ?
राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इस वक्त शिक्षक बीआर साहू की राजनीति में एंट्री की चर्चा सबसे तेज है। एक शिक्षक के रूप में साहू की छवि बेहद ईमानदार और प्रबुद्ध नागरिक की रही है। उनके भाजपा में शामिल होने से पचपेड़ी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और जमीनी पकड़ बेहद मजबूत होने का दावा किया जा रहा है।
विधायक माननीय अजय चंद्राकर जी ने कार्यक्रम के मंच पर श्री बीआर साहू को तिलक लगाकर, फूलों का हार पहनाकर और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी ' गमछा ' (साफा) बांधकर पूरे सम्मान के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। विधायक चंद्राकर ने कहा कि श्री साहू के आने से संगठन को नई ऊर्जा और प्रबुद्ध वर्ग का बड़ा मार्गदर्शन मिलेगा।
स्वास्थ्य केंद्र की सौगात के बीच दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
इस बड़े सियासी कार्यक्रम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने शिक्षक बीआर साहू की राजनीति में एंट्री का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि:
सतीश जैन (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कुरुद)
संतोष यादव (अध्यक्ष, सोसाइटी)
विजयगिरि गोस्वामी (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति)
गेवेंद्र महमल्ला (बूथ अध्यक्ष)
सूरज पांडे (बूथ अध्यक्ष)
राकेश पटेल (उपसरपंच)
पंचगणों में भारी उत्साह:
क्षेत्र के नवनिर्वाचित और वरिष्ठ पंचगणों—श्री गिरजाशंकर, संतोषी निषाद , भूपेंद्र साहू, लोमस साहू, धनराज यादव, ईश्वर साहू, श्रीमती योगिता यादव और कुमारी बाई सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने इस एंट्री को कुरुद की राजनीति में विकास का एक नया अध्याय बताया।




Comments