top of page

कांकेर में कांग्रेस का 'गांव चलो अभियान': दीपक बैज और लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कांकेर में 'कांग्रेस गांव चलो अभियान' की जोरदार शुरुआत

कांकेर/मर्दापोटी/मचान्दूर:

कांकेर जिले में आगामी चुनावों की गांव गांव चलो अभियान की तैयारियों को धार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला प्रभारी लेखराम साहू ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। ग्राम पंचायत मर्दापोटी और मचान्दूर में आयोजित बैठकों में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

बूथ कमेटी गठन में महिलाओं की भागीदारी और 90% लक्ष्य हासिल

विधायक सावित्री मंडावी ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा में बूथ गठन का 90% कार्य पूरा हो चुका है। इस बार नारी शक्ति को न केवल सदस्य बनाया गया है, बल्कि उन्हें महत्वपूर्ण पदाधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई है ताकि चुनाव में वे निर्णायक भूमिका निभा सकें। जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने भी कांकेर विधानसभा में 80% कार्य पूर्ण होने की पुष्टि किया।

BLA-2 की नियुक्ति और 'बूथ जीतो' रणनीति

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री लेखराम साहू ने BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर कार्यकर्ता को एक-दूसरे का पूरक बनकर कार्य करना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने श्री राहुल गांधी जी के संदेश को साझा करते हुए कहा:

"बूथ अध्यक्ष का पद केवल एक पद नहीं, बल्कि जीत की नींव है। हमें प्रभावशाली, कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्वों को बूथ की कमान सौंपनी है। यदि हमारा बूथ मजबूत है, तो आने वाले हर चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।" 🗳️ विजय संकल्प

उपस्थिति और उत्साह:

इस अवसर पर श्री बीरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, नितिन पोटाई सहित भारी संख्या में ब्लॉक व मंडल स्तर के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में दीपक बैज और लेखराम साहू ने अब तक के सफल कार्यों के लिए पूरी टीम को बधाई दी। इस अभियान से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और जोश का संचार स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Comments


bottom of page