top of page

धमतरी पुलिस आरक्षक भर्ती का फाइनल स्कोर जारी, वेबसाइट पर देखें

धमतरी (छत्तीसगढ़):


​छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा (2023-2024) के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धमतरी द्वारा रायपुर रेंज के केंद्र क्रमांक 2 धमतरी के लिए चयनित एवं प्रतीक्षारत उम्मीदवारों के शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, तथा बोनस अंकों का विस्तृत विवरण आज दिनांक 14.12.2025 को धमतरी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://dhamtari.cgpolice.gov.in और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दिया गया है।

​यह चयन सूची छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती नियम 2007, 2018 एवं 2019 के प्रावधानों के पूर्ण पालन में तैयार की गई है। सूची में नगर सैनिकों (25%), भूतपूर्व सैनिकों (10%), सहायक आरक्षकों (15% समस्तर), और महिलाओं (30%) के लिए आरक्षण नियमों का लाभ सुनिश्चित किया गया है।

वरिष्ठता एवं बोनस अंक के नियम

  • ​समान अंक होने पर अधिक आयु (जन्म तिथि) वाले अभ्यर्थी को वरिष्ठ माना गया है।

  • ​अभ्यर्थियों को विशेष योग्यता (खेलकूद या एनसीसी/एनएसएस) के लिए अधिकतम 10 बोनस अंक प्रदान किए गए हैं (प्रत्येक शीर्ष के लिए 5 अंक)।

​समस्त चयनित/प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे शीघ्र वेबसाइट पर जाकर अपने कुल प्राप्तांकों का अवलोकन करें।

Comments


bottom of page