Kurud में विकास का 'अजय' मॉडल: विधायक Ajay Chandrakar की पहल पर ₹3.07 करोड़ के भव्य रंगमंच को मिली हरी झंडी

कुरुद/नवा रायपुर: अपनी प्रखर कार्यशैली और विकासोन्मुखी विजन के लिए विख्यात पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar kurud ) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनहित के कार्यों को धरातल पर कैसे उतारा जाता है। कुरुद के बाईपास रोड स्थित जे.डी. कॉलोनी के सामने बहुप्रतीक्षित रंगमंच (Stage) और बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए शासन ने ₹3,07,52,683 की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की है। यह मंजूरी विधायक चंद्राकर के उस 'गुड गवर्नेंस' का परिणाम है, जिसमें प्राथमिकता केवल और केवल जनता की सुविधा है।
गुड गवर्नेंस (Good Governance):Ajay Chandrakar kurud फाइल से फील्ड तक चंद्राकर की सक्रियता
विधायक अजय चंद्राकर की सक्रियता का ही नतीजा है कि कुरुद विधानसभा में विकास कार्य फाइलों में नहीं अटकते। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने न केवल विभागीय स्तर पर पैरवी की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि तकनीकी मापदंडों पर यह कार्य कुरुद की गरिमा के अनुरूप हो।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश (PROJ-4109/144/2025-UAD) विधायक की उस दूरगामी सोच को दर्शाता है, जिसमें शहर के विस्तार के साथ-साथ वहां सांस्कृतिक अधोसंरचना तैयार करना भी शामिल है।
प्रोजेक्ट की तकनीकी एवं वित्तीय संरचना (Technical Details)
सुशासन की पारदर्शिता को दर्शाते इस प्रोजेक्ट के मुख्य तकनीकी बिंदु निम्नलिखित हैं:
कुल स्वीकृत निविदा राशि: ₹3,07,52,683 (तीन करोड़ सात लाख से अधिक)।
निविदा दर: एस.ओ.आर (SOR) दर से 4.91% अधिक पर स्वीकृति।
वित्तीय प्रबंधन: मुख्य राशि शासन द्वारा देय होगी, जबकि अंतर की राशि ₹16.86 लाख नगर पालिका परिषद कुरुद अपनी निधि से वहन करेगी।
एजेंसी: कार्य का जिम्मा भिलाई की 'मेसर्स श्री श्याम कंस्ट्रक्शन' को सौंपा गया है।
गुणवत्ता से समझौता नहीं: 'जीरो टॉलरेंस' नीति
विधायक अजय चंद्राकर के स्पष्ट निर्देश हैं कि निर्माण कार्यों में क्वालिटी (Quality) सर्वोपरि होनी चाहिए। शासन के आदेश में भी यह शर्त कड़ी कर दी गई है कि किसी भी स्थिति में स्वीकृत राशि से अधिक व्यय नहीं होगा। यह 'फाइनेंशियल डिसिप्लिन' अजय चंद्राकर के प्रशासनिक अनुभव और कुरुद के प्रति उनकी जवाबदेही को रेखांकित करता है।
कुरुद को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान
बाईपास रोड पर बनने वाला यह आधुनिक रंगमंच केवल एक व्यावसायिक केंद्र नहीं रहेगा। यह निर्माण कुरुद की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नया विस्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। । क्षेत्र की जनता ने इस बड़ी सौगात के लिए अपने जनप्रिय विधायक का आभार व्यक्त किया है। जानकारों का मानना है कि अजय चंद्राकर की यह कार्यशैली कुरुद को छत्तीसगढ़ के सबसे सुव्यवस्थित निर्वाचन क्षेत्रों की श्रेणी में अग्रणी बनाए हुए है।




Comments