जनगणना 2027: धमतरी में प्रशासनिक सख्ती, कलेक्टर ने लगाया छुट्टियों पर 'ब्रेक', आदेश का उल्लंघन पड़ेगा भारी
- moolchand sinha

- 2 hours ago
- 1 min read

धमतरी।
भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण को समय सीमा में पूरा करने के लिए धमतरी प्रशासन अब 'फुल एक्शन मोड' में है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने एक बेहद महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—पहले राष्ट्रीय कर्तव्य, फिर आराम।
जनगणना 2027 धमतरी01 मई से 'मकान सूचीकरण' का महापर्व
जिले में जनगणना की आधारशिला यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा।
इस 30 दिवसीय अभियान को त्रुटिहीन बनाने के लिए जिले के अमले को चौबीसों घंटे मुख्यालय में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने को अनुशासनहीनता माना जाएगा।
छुट्टियों के 'पुराने आवेदन' अमान्य, लागू हुए नए नियम
कलेक्टर के नए आदेश के बाद अब छुट्टी लेना आसान नहीं होगा:
नई मंजूरी अनिवार्य: पहले से स्वीकृत अवकाश अब मान्य नहीं होंगे; उन्हें पुनः जिला जनगणना शाखा से अनुमोदित कराना होगा।
विशेष परिस्थिति: केवल मेडिकल इमरजेंसी या अति-अनिवार्य कारणों पर ही कलेक्टर स्तर से विचार किया जाएगा।
कड़ी निगरानी: मुख्यालय छोड़ने की अनुमति केवल विशेष पास या पूर्व लिखित स्वीकृति पर ही मिलेगी।
समयबद्ध लक्ष्य: लापरवाही पर गाज गिरना तय
आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि जनगणना का कार्य समयबद्ध (Time-bound) है। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है या आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।




Comments