top of page

Bhakhara Murder Case: नाती के दोस्त बने 'यमराज', ₹19,000 के विवाद में बुजुर्ग की सरेराह हत्या

May 7
2 min read

Updated: May 13


"Bhakara Murder Case: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार"

भखारा (धमतरी) |

धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में बुधवार की रात खून से रंग गई। महज कुछ हजार रुपयों के विवाद में दोस्तों ने ही अपने दोस्त के दादा को मौत के घाट उतार दिया। महावीर चौक पर सरेराह हुए इस कत्ल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य हमलावर अब भी फरार हैं।

Bhakhara Murder Case: जानिए "वारदात का खौफनाक मंजर: महावीर चौक पर मचा हड़कंप

बुधवार की रात जब भखारा का महावीर चौक लोगों से भरा था, तभी तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग अन्नू निर्मलकर को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी शिवम साहू ने धारदार चाकू से बुजुर्ग के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। वार इतना गहरा था कि अन्नू निर्मलकर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Bhakhara Murder Case: जानिए क्या थी इस हत्याकांड की मुख्य वजह"

इस पूरी घटना के पीछे की कहानी एक बाइक एक्सीडेंट से जुड़ी है:

दोस्ती में ली थी बाइक: मृतक का नाती साहिल, आरोपी चिक्कू दीवान की बाइक मांगकर ले गया था।

रिपेयरिंग का खर्च: एक्सीडेंट के बाद बाइक की मरम्मत में ₹24,000 का खर्च आया।

अधूरी उधारी: साहिल ने ₹5,000 चुका दिए थे, लेकिन बाकी के ₹19,000 के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे।

, Bhakhara Murder Case का मुख्य आरोपी गिरफ्तार"दो की तलाश जारी

ASP शैलेंद्र पांडे ने पुष्टि की है कि मुख्य साजिशकर्ता चिक्कू दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हमलावर शिवम साहू और राहुल कंवर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Comments


bottom of page