Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case: धमतरी एसपी का बड़ा एक्शन, कुरुद-भखारा डकैती पर बुलाई हाई-लेवल बैठक
- moolchand sinha

- 3 days ago
- 2 min read

धमतरी/भखारा।
कुरुद के मरौद और भखारा के सुप्रसिद्ध शीतला मंदिर में हुई दुस्साहसिक चोरी की घटनाओं के बाद मचे बवाल पर आखिरकार जिला पुलिस कप्तान ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। लगातार उठ रहे सवालों के बीच Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case को गंभीरता से लेते हुए एसपी धमतरी ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में एसपी ने दो-टूक लहजे में कुरुद और भखारा सहित पूरे जिले के कप्तानों को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: भखारा मर्डर केस: आरोपी के मोबाइल से खुले वो राज, जिसने पुलिस को भी चौंकाया!https://www.breakinnow.com/post/bhakara-murder-case-dhamtari-annu-nirmalkar-bike-dispute
Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case: 'तीसरी आंख' दुरुस्त करने और फिंगरप्रिंट खंगालने के आदेश
बैठक में एसपी धमतरी ने कुरुद और भखारा थाना प्रभारियों सहित सभी चौकी प्रभारियों को स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case में सीसीटीवी कैमरों (तीसरी आंख) और खुफिया तंत्र के फेल होने के आरोपों के बीच अब एसपी ने संवेदनशील मंदिरों में लगे कैमरों की नियमित जांच करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही, पुराने शातिर चोरों और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर सतत नजर रखने को कहा गया है। एसपी ने सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि जिन बदमाशों के फिंगरप्रिंट अब तक पुलिस रिकॉर्ड में नहीं हैं, उनके फिंगरप्रिंट तुरंत नियमानुसार लिए जाएं ताकि कुरुद-भखारा डकैती का सुराग मिल सके।
सायबर विंग और FSL टीम को मिला टास्क, सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग
बढ़ते जन-आक्रोश को देखते हुए एसपी धमतरी ने सायबर सेल और एफएसएल (FSL) टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काम करने का जिम्मा सौंपा है। Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case के सुराग खोजने के लिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल (CDR) और टावर डंप का विश्लेषण करने के आदेश दिए गए हैं।
थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीमावर्ती क्षेत्रों और संदिग्ध आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सीएसपी, डीएसपी सायबर, एफएसएल अधिकारी सहित भखारा, कुरुद, मगरलोड, और बिरेझर चौकी प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अब देखना होगा कि एसपी के इस कड़े रुख के बाद भखारा पुलिस माता के पावन आभूषणों को कब तक बरामद कर पाती है।
यह भी पढ़ें: Bhakhara Sheetla Mandir Chori Case: चांदी का मुकुट, सोने की नथली समेत 2 लाख के आभूषण पार; पुलिस के आंकड़े उलझे!👇




Comments