Birejhar Petrol Pump Loot : पेट्रोल भराने के विवाद में मैनेजर की आंख में झोंकी मिर्ची, नगदी और मोबाइल लूटा
- moolchand sinha

- 2 days ago
- 2 min read

धमतरी ( bhakhara)। मामूली विवाद जब सनक और बदले की आग में बदल जाए, तो वारदात कितनी खौफनाक हो सकती है, इसकी एक बानगी भखारा के सेमरा मोड़ पर देखने को मिली। Birejhar Petrol Pump Loot की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पेट्रोल पंप पर लाइन तोड़ने से मना करने जैसी छोटी सी बात पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने फिल्मी स्टाइल में बदला ले डाला। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के मैनेजर को बीच रास्ते में घेरा, उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका, बेरहमी से पीटा और मोबाइल समेत नगदी लूटकर फरार हो गया।
Birejhar Petrol Pump Loot: विवाद के बाद रात को बिछाया खौफनाक जाल
इस bhakhara Petrol Pump Loot मामले की शुरुआत 15 मई को हुई थी, जब सेमरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लंबी लाइन को देखते हुए व्यवस्था संभालने के लिए कुछ देर के लिए पेट्रोल देना बंद किया गया था। बाद में तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई, जिसके बाद दोबारा पेट्रोल का वितरण शुरू हुआ। इसी बीच एक सिरफिरा युवक लाइन में खड़े दर्जनों लोगों को दरकिनार करते हुए सीधे नोजल के पास पहुंचा और तुरंत पेट्रोल की मांग करने लगा। जब मैनेजर ने नियम का हवाला देकर मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।
असली खौफनाक खेल रात में खेला गया। आरोपी दिन के विवाद को भूला नहीं था और बदले की नीयत से घात लगाए बैठा था। रात करीब 10 बजे, जब पेट्रोल पंप का मैनेजर अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर 'मड़ेली' लौट रहा था, तभी रास्ते के सन्नाटे में आरोपी ने अपने चार नकाबपोश साथियों के साथ उसे घेर लिया।
आंख में मिर्ची झोंककर वारदात को दिया अंजाम
मैनेजर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही नकाबपोशों ने इस Birejhar Petrol Pump Loot की वारदात को अंजाम देने के लिए उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सबसे पहले मैनेजर की आंखों में तीखा मिर्ची पाउडर झोंक दिया, जिससे वह बेबस हो गया। इसके बाद लात-घूसों से जमकर पीटने के बाद दर्द से कराहते मैनेजर के पास मौजूद उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे ₹2,000 नगद छीनकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए रफूचक्कर हो गए।
पंप संचालक अर्पित की रिपोर्ट पर भखारा पुलिस ने अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ लूट, मारपीट और साजिश के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
यह भी पढ़े: सिटी कोतवाली पुलिस ने कैसे जाल बिछाकर इन बदमाशों को दबोचा, पूरी कार्रवाई देखने के लिए लिंक ओपन करें।https://www.breakinnow.com/post/karelibadidhamtarinews
यह भी देखे:भखारा मर्डर: महावीर चौक पर 'फिल्मी' स्टाइल में चाकूबाजी, एक गिरफ्तार, दो फरार।https://www.breakinnow.com/post/bhakhara-murder-case-final-arrest-rahul-sarkar-dhamtari




Comments