top of page

बेटियां जब पानी में उतरती हैं, तो हौसलों की नई कहानी लिखती हैं! चंचल यादव और लिलिमा तैराकी में जीता कांस्य


बिलासपुर में कांस्य पदक जीतने के बाद सम्मानित होतीं चंचल यादव और लिलिमा तैराकी खिलाड़ी

कुरूद। बेटियां जब हौसले के साथ पानी में उतरती हैं, तो सिर्फ लहरों को नहीं चीरतीं, बल्कि सफलता की नई कहानी लिखती हैं। कहानी रामपुर की दो होनहार बेटियों की है, जिन्होंने साबित कर दिया कि हौसला बड़ा हो तो तालाब वाले गांव से निकलकर भी स्विमिंग पूल के प्रोफेशनल मुकाबले में पदक जीता जा सकता है। राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर दोनों ने विद्यालय, गांव और पूरे कुरूद क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

चंचल यादव और लिलिमा तैराकी में ऐसे जीता कांस्य

बिलासपुर के संजय तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित SGFI की राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में चंचल यादव और लिलिमा तैराकी स्पर्धा में अंडर-17 बालिका वर्ग में रायपुर संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व किया।


4×100 मीटर रिले स्पर्धा में रायपुर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि में रामपुर की दोनों बेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चंचल यादव और लिलिमा तैराकी - गांव से राज्य स्तरीय मंच तक बेटियों की उड़ान

तैराकी जैसे प्रोफेशनल खेल में ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचना और पदक जीतना अपने आप में प्रेरणादायक उपलब्धि है। चंचल यादव और लिलिमा तैराकी में मिली ये सफलता बताती है कि प्रतिभा किसी शहर या बड़े संसाधन की मोहताज नहीं होती।


जरूरत है तो प्रतिभा को पहचानने, उसे सही दिशा देने और आगे बढ़ने का अवसर देने की। रामपुर की इन बेटियों ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र की दूसरी बेटियों के लिए भी उम्मीद और प्रेरणा की नई राह दिखाई है।


उनकी सफलता से रामपुर गांव और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि इस बात की मिसाल है कि गांव की बेटियों को उड़ान का अवसर मिले, तो वे राज्य स्तरीय मंच पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।

यहां भी पढ़ें 👇

परीक्षा हुई ही नहीं, फिर भी 14 छात्राओं को दे दी गई ATKT! BA की मार्कशीट में BCom का विषय भी दर्ज। आखिर PRSU में क्या हुआ?

इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य एम.आर. मनहर, व्यायाम शिक्षक गुलशन साहू, आर.के. बघेल, आर.के. टंडन, एच.के. साहू, के.के. वर्मा, बी.के. निषाद, जे.के. साहू, डी.के. साहू, एस. अग्रवाल, जे. ध्रुव, एस. साहू, एल. सोन, एम. ठाकुर सहित समस्त शाला परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहां भी पढ़ें 👇

पूरी खबर यहां पढ़ें

सरकारी स्कूल के इस शिक्षक का कमाल देखकर आप भी कहेंगे—गुरु हो तो ऐसा! 11 साल में 39 बच्चों का नवोदय में चयन। कैसे बदली सेलदीप

Comments


bottom of page