top of page

Magarload Police Dhamtari: पत्नी ने शराब से रोका तो हथौड़े से फोड़ा सिर, SP भावना पांडेय के निर्देश पर आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार


धमतरी/मगरलोड।

Magarload Police Dhamtari के अंतर्गत आने वाले भैसमुंडी गांव में एक पैग के लिए रिश्ता लहूलुहान हो गया। नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। पत्नी ने सिर्फ इतना कहा "पियो मत", और जवाब में पति ने लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ महिला को परिजन सीएचसी लेकर भागे, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। SP श्रीमती भावना पाण्डेय के निर्देश पर Magarload Police Dhamtari ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


क्या है पूरा मामला? भैसमुंडी में शराब के लिए खूनी खेल


घटना 02 सितंबर 2026 की रात की है। आरोपी चम्मन लाल साहू (36 वर्ष), निवासी भैसमुंडी, थाना मगरलोड, शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी पत्नी किरण साहू ने शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखा लोहे का हथौड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। वार इतने खतरनाक थे कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।


Dial-112 बनी देवदूत,Magarload Police Dhamtari पुलिस ने दिखाई फुर्ती


परिजनों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सीएचसी मगरलोड पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना मगरलोड में BNS की धारा 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें: नशे के कारण ही बढ़ रहे हैं अपराध, धमतरी पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान - SP ने कहा मोबाइल भी सबसे खतरनाक नशा https://www.breakinnow.com/post/dhamtari-police-nasha-mukti-workshop-sp-bhawna-pandey

हथौड़ा बरामद, आरोपी जेल - Magarload Police की त्वरित कार्रवाई


विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका-नजरी नक्शा तैयार किया और गवाहों के बयान लिए। आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा और अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य गवाहों के समक्ष जब्त किए गए।


पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Comments


bottom of page