top of page

Dhamtari Congress Protest on Tribal Action: आदिवासियों पर 'एक्शन' के खिलाफ कांग्रेस का 'रिएक्शन', एसपी दफ्तर में गरजे दिग्गज; चक्काजाम की चेतावनी


Dhamtari Congress Protest on Tribal Action outside SP Office

धमतरी। छत्तीसगढ़ के जंगलों में 'जल-जंगल-जमीन' की लड़ाई एक बार फिर सुलग उठी है। "धमतरी जिले के सरहदी गांव जैतपुरी के 166 आदिवासियों पर वन विभाग द्वारा लगाए गए लाखों पेड़ों की कटाई और अवैध कब्जे के आरोपों के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इन आदिवासियों को न्याय दिलाने और वन अमले की कथित बर्बरता के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने सीधे सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत Dhamtari Congress Protest on Tribal Action की शुरुआत करते हुए कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का घेराव किया और साफ कर दिया कि आदिवासियों के पुश्तैनी हक पर डाका डालने की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह प्रदर्शन धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू और सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम की अगुवाई में किया गया।

Dhamtari Congress Protest on Tribal Action के पीछे के मुख्य कारण और जमीनी हकीकत

Dhamtari Congress Protest on Tribal Action outside SP office

प्रशासनिक दावों के उलट, जैतपुरी के पीड़ित आदिवासियों की आपबीती रोंगटे खड़े करने वाली है। कांग्रेस नेतृत्व के सामने ग्रामीणों ने अपनी बात रखते हुए जो मुख्य बिंदु उठाए, वे इस प्रकार हैं:

सरकारी ज्यादती: वन विभाग के मैदानी अमले ने आदिवासियों को घरों से खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा है।

दावा बनाम हकीकत: ग्रामीण किसी टाइगर रिजर्व की जमीन पर काबिज नहीं हैं, बल्कि पीढ़ियों से अपनी ही भू-भाग पर खेती कर रहे हैं।

सफेद झूठ का आरोप: वन विभाग का 'पेड़ कटाई' का आरोप पूरी तरह गलत है; विभाग द्वारा रोपे गए सभी पेड़ आज भी जमीन पर जस के तस खड़े हैं।

पूर्व विधायक लेख राम साहू ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब प्रदेश के अन्य हिस्सों में सांठगांठ कर लाखों पेड़ साफ कर दिए गए, तब वन विभाग की नींद नहीं खुली। उन्होंने चेतावनी दी कि Dhamtari Congress Protest on Tribal Action के बाद भी यदि आदिवासियों को तुरंत न्याय नहीं मिला, तो पूरे प्रदेश स्तर पर उग्र धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव (पूर्व विधायक, सिहावा), शरद लोहाना, मोहन लालवानी सहित सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Dhamtari Dial 112: अमित शाह ने जिस सुरक्षा क्रांति को दिखाई थी हरी झंडी, वो धमतरी की सड़कों पर उतरने को तैयार, पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक कर👇

Comments


bottom of page