Dhamtari SP Suraj Singh Parihar Action: 05 शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब और वाहन जप्त
- moolchand sinha

- 1 day ago
- 2 min read

धमतरी
धमतरी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। Dhamtari SP Suraj Singh Parihar Action के तहत भखारा, मगरलोड और कुरूद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 05 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध देशी एवं महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किए गए हैं। इस कार्रवाई से जिले में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
Dhamtari SP Suraj Singh Parihar Action: भखारा, मगरलोड और कुरूद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
भखारा पुलिस ने ई-स्कूटी से शराब तस्करी करते दो युवकों को पकड़ा
मुखबिर की सूचना पर भखारा पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी; दिनेश साहू (32 वर्ष), ग्राम बगदेही
वेद प्रकाश सेन (23 वर्ष), ग्राम बगदेही
जप्ती, 5.400 बल्क लीटर देशी शराब
अनुमानित कीमत ₹2,400, ई-स्कूटी कीमत ₹50,000
कुल जप्ती: ₹52,400
हाथ भट्ठी महुआ शराब बेचती महिला गिरफ्तार
भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर में पुलिस ने एक महिला को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपिया: हेमेश्वरी बंजारे (41 वर्ष), ग्राम कोपेडीह
जप्ती, 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब
अनुमानित कीमत ₹1,000
मगरलोड पुलिस ने पुलिया के पास दबिश देकर तस्कर दबोचा
मगरलोड पुलिस ने ग्राम परसाबुड़ा कमारपारा पुलिया के समीप कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी: बलराम कमार (27 वर्ष), ग्राम परसाबुड़ा
जप्ती, लगभग 09 लीटर कच्ची महुआ शराब
अनुमानित कीमत ₹1,800
कुरूद पुलिस ने बाइक सहित शराब तस्कर को पकड़ा
कुरूद पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब की खेप ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर शराब और वाहन जप्त किया। गिरफ्तार आरोपी: नोहर सिंह साहू (35 वर्ष), ग्राम बगदेही
जप्ती, 40 पौवा शोले देशी मसाला शराब
7.200 बल्क लीटर शराब
अनुमानित कीमत ₹4,000
मोटरसाइकिल CG 05 AT 9842
Dhamtari SP Suraj Singh Parihar Action के बाद उठा बड़ा सवाल
धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच अब यह सवाल भी उठने लगा है कि जिले में अवैध शराब का नेटवर्क आखिर संचालित कैसे हो रहा है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद अवैध शराब की आपूर्ति और हाथ भट्ठियों का संचालन यह संकेत देता है कि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचना अभी बाकी है।
SP सूरज सिंह परिहार का स्पष्ट संदेश
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, नशा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Comments