दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति बनेगी ‘मामा-मामी’: बसंत व संतोषी बिश्नोई करेंगे कन्यादान

संघर्ष की मिसाल: 80% दिव्यांग मां मंजू प्रजापति, जिनकी बेटी की शादी में दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति करेगी कन्यादान

धमतरी/कुरूद।
जहां रिश्ते कमजोर पड़ते हैं, वहां इंसानियत रिश्ते बनाती है…
धमतरी की दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करने जा रही है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की 80 प्रतिशत दिव्यांग महिला की बेटी की शादी में समिति के सदस्य बसंत और संतोषी बिश्नोई “मामा-मामी” बनकर कन्यादान करेंगे।
संघर्षों से जूझती मां, जिम्मेदारी का बोझ
खंडवा जिले की खालवा तहसील निवासी मंजू प्रजापति
👉 80% दिव्यांग हैं
👉 घर-घर जाकर खाना बनाकर परिवार चला रही हैं
चार बेटियों की जिम्मेदारी
आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर
पति ने साथ छोड़ दिया
इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बेटियों की परवरिश में जुटी रहीं
बदिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति निभाएगी मामा-मामी की भूमिका
इस विवाह में
बसंत बिश्नोई (मामा) और संतोषी बिश्नोई (मामी)
पारंपरिक रूप से कन्यादान करेंगे
यह केवल एक रस्म नहीं, बल्कि
समाज में अपनापन और जिम्मेदारी निभाने का उदाहरण है
दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति की सराहनीय पहल
धमतरी की दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति का यह कदम
जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बना है
यह पहल बताती है कि
समाज में संवेदनशीलता और सहयोग आज भी जीवित है
समाज से सहयोग की अपील
समिति ने आम नागरिकों से अपील की है कि
इस पुण्य कार्य में आगे आकर सहयोग करें
ताकि:
एक जरूरतमंद बेटी का घर बस सके
और समाज में सकारात्मक संदेश फैल सके





Comments