top of page

बीईओ कुरूद विवाद: जनप्रतिनिधि -कलेक्टर तक पहुँची शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य

Apr 16
1 min read


बीईओ कुरूद विवाद के बीच शिक्षा विभाग के   शिक्षक प्रदर्शन करते हुए

कुरूद, kurud।

यह सवाल आज कुरूद के हर शिक्षक की जुबान पर है कि आखिर प्रभारी बीईओ सी.के. साहू इतने 'पावरफुल' कैसे हैं? कुरूद के जनप्रतिनिधि से शिकायत हुई, कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी तक फाइलें पहुंचीं, लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा है। क्या कुरूद का शिक्षा विभाग नियमों से नहीं, बल्कि किसी खास 'अदृश्य शक्ति'"(बड़े नेताओं का संरक्षण") के इशारे पर चल रहा है?

बीईओ कुरूद विवाद: आखिर क्यों बढ़ रहा है मामला? ?

बीईओ कुरूद विवाद लगातार गहराता जा रहा है और शिक्षा विभाग में तनाव बढ़ता दिख रहा है।

नोटिस का आतंक

: शिक्षकों के निजी अवकाश की जानकारी सार्वजनिक ग्रुपों में वायरल कर उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाना।

सड़क पर 'शिकार'

: ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को बिना किसी आधिकारिक जांच के सड़कों पर रोककर नोटिस थमाना

हक पर प्रहार:

जायज आकस्मिक (CL) और ऐच्छिक अवकाशों को बिना ठोस कारण के निरस्त करना

"21 अप्रैल को रन':

शिकायतों का दौर खत्म, अब होगा घेराव

सर्व शैक्षिक संघ और कर्मचारी फेडरेशन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस प्रताड़ना को और नहीं सहेंगे।

जब जनप्रतिनिधि और कलेक्टर की शिकायतें बेअसर हो जाएं, तो सड़क पर उतरना ही एकमात्र विकल्प बचता है। 20 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं हुई, तो 21 अप्रैल को बीईओ दफ्तर का घेराव कर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।"

शिक्षक प्रतिनिधि, ब्लॉक इकाई कुरूद

Comments


bottom of page