top of page

​Indian Army Career: भारतीय सेना केवल नौकरी नहीं, गौरवशाली जीवन है भारतीय सेना केवल नौकरी नहीं, बल्कि गौरवशाली जीवनशैली है: कैप्टन खुमान साहू


Indian Army Career guidance by Captain Khuman Sahu in Kurud.

कुरूद :

देश की सरहदों की रक्षा का संकल्प और कंधों पर चमकते सितारे—यह सपना अब हर उस युवा की पहुंच में है जो मेहनत और अनुशासन के पथ पर चलने को तैयार है। साहू समाज परिक्षेत्र बानगर सिंगलदीप द्वारा आयोजित निशुल्क शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन शिविर के छठवें दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड में युवाओं के भीतर देशप्रेम का जज्बा उमड़ पड़ा।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कैप्टन खुमान साहू ने Indian Army Career(प्राचार्य सेजेस चर्रा एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, 27वीं बटालियन रायपुर) ने 'भारतीय सेना में स्वर्णिम भविष्य' विषय पर एक प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना मात्र एक पेशा नहीं, बल्कि एक विशिष्ट जीवनशैली और राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च मंच है।

12वीं के बाद सेना में अधिकारी बनने के स्वर्णिम अवसर Indian Army Career

कैप्टन साहू ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा किया। उन्होंने बताया कि अक्सर युवाओं को लगता है कि सेना मतलब केवल सरहद पर संतरी की नौकरी है, जबकि वास्तविकता इससे कहीं बड़ी है।

NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी): 12वीं (विज्ञान या अन्य संकाय) के बाद UPSC की परीक्षा पास कर युवा सीधे राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) बन सकते हैं।

CDS (सम्मिलित रक्षा सेवा): स्नातक (Graduation) के बाद युवाओं के लिए थल सेना में नेतृत्व करने का बेहतरीन मौका है।

डॉक्टर और इंजीनियर: सेना में कलेक्टर के समकक्ष अधिकारी बनने के साथ-साथ डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक के रूप में भी करियर बनाया जा सकता है।

बिना लिखित परीक्षा के इंजीनियरों को मौका (TGC/SSC-Tech)

बी.ई. या बी.टेक पास युवाओं के लिए सेना में TGC और SSC-Tech जैसे रास्ते हैं, जहाँ बिना लिखित परीक्षा के केवल SSB साक्षात्कार के माध्यम से सीधा अधिकारी बनने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़े:तारणि के प्रहार से मचा हड़कंप, अब अपनों ने ही खोल दी सरकार की पोल!

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया (CEE)

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए 'अग्निवीर जनरल ड्यूटी', 'लिपिक' और 'तकनीकी' पदों पर भर्ती की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) अनिवार्य है।

शिविर में प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर साहू समाज बानगर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर्मचारी प्रकोष्ठ के भुवनेश्वर साहू, रोहित साहू, मनोज साहू, धर्मेंद्र साहू, और जनपद सदस्य कुलेश्वरी साहू सहित विकास कुमार साहू व अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और देश सेवा का संकल्प लिया।

 
 
 

Comments


bottom of page