top of page

कुरुद आईटीआई स्थापना: जी-जामगांव बनेगा स्किल हब, अजय चंद्राकर की पहल


 विधायक अजय चंद्राकर – कुरुद में ITI स्थापना और स्किल हब के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
विधायक अजय चंद्राकर – कुरुद में ITI स्थापना और स्किल हब के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कुरुद/नवा रायपुर:

कुरुद आईटीआई स्थापना के तहत जी-जामगांव में नया ITI खुलेग युवाओं को कौशल दक्षता के माध्यम से आत्मनिर्भरता के शिखर तक पहुँचाने के संकल्प को एक नई दिशा मिली है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों के फलस्वरूप, छत्तीसगढ़ शासन ने ग्राम जी-जामगांव में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की स्थापना हेतु 07 महत्वपूर्ण पदों के सृजन की अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है।

कुरुद आईटीआई स्थापना जी-जामगांव से बदलेगा युवाओं का भविष्य

युवाओं के हाथों को मिलेगा तकनीकी हुनर

विधायक अजय चंद्राकर का मानना है कि केवल डिग्री नहीं, बल्कि 'हुनर' ही आधुनिक युग में सफलता की असली कुंजी है। जी-जामगांव में इस संस्थान के खुलने से ग्रामीण अंचल के युवाओं को अब दर-दर नहीं भटकना होगा। इस ITI के माध्यम से क्षेत्र में कौशल क्रांति का सूत्रपात होगा, जिससे युवा न केवल नौकरी पाएंगे, बल्कि स्वयं के स्वरोजगार स्थापित कर 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को कुरुद की धरती पर साकार करेंगे।

इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक:

भविष्य की तैयारी

इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता 'मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल' ट्रेड का शामिल होना है। अजय चंद्राकर की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि कुरुद के युवाओं को भविष्य की सबसे उभरती हुई तकनीक (EV Technology) में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण अधिकारियों और प्राचार्य सहित कुल 7 पदों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है।

कुरुद के विकास में नया मील का पत्थर

क्षेत्रीय जनता ने इस उपलब्धि को कुरुद के विकास में एक मील का पत्थर बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्री चंद्राकर ने शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देकर नई पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।

 
 
 

Comments


bottom of page