top of page

Kurud Me Chori: सूने मकान का ताला तोड़ 1.30 लाख पार, सबूत मिटाने CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए चोर

Kurud Me Chori की बड़ी वारदात: पुलिस को चकमा देने की शातिराना साजिश


Kurud me chori spot inspection by kurud police after dvr stolen

कुरूद ।

शहर में शातिर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। Kurud Me Chori का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने सिर्फ नकदी और जेवर पर हाथ साफ नहीं किया, बल्कि पुलिस जांच को भटकाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) भी उखाड़ ले गए।

शांति नगर केनाल रोड (वार्ड क्रमांक 9) स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने करीब 1.30 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है।

सिवनीकला के रिटायर्ड प्राचार्य जेवियर खेस्स के मकान में Kurud Me Chori

यह सनसनीखेज वारदात सिवनीकला हाईस्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य जेवियर खेस्स के आवास पर हुई। जेवियर खेस्स फिलहाल रायपुर में अपने बैंक कर्मी पुत्र आशीष खेस्स के साथ रहते हैं। वे 8 अगस्त को कुरूद आए थे और 10 अगस्त को घर में ताला बंद कर रायपुर लौट गए थे।

रात 11 बजे तक सुरक्षित था घर, सुबह मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला

मकान की देखरेख के लिए रखी गई पड़ोस की महिला संगीता ध्रुव ने मंगलवार रात 11 बजे तक मकान को सुरक्षित देखा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब वह सफाई के लिए पहुंची, तो मुख्य दरवाजे का कुंडा उखड़ा मिला और अंदर अलमारी खुली पड़ी थी।

चोरी से पहले रेकी की गहरी आशंका, Kurud Police जांच में जुटी

जिस सफाई से ताला तोड़ा गया और डिजिटल साक्ष्य (DVR) गायब किया गया, उससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने पहले मकान की पूरी रेकी की थी। उन्हें परिजनों की मौजूदगी और घर के सुरक्षा इंतजामों की सटीक जानकारी थी।

Kurud Me Chori के दौरान पार हुआ माल:

नगदी रकम: ₹1,05,000 नगद

सोने के आभूषण: ₹25,000 मूल्य की दो जोड़ी पुरानी सोने की बालियां

डिजिटल सबूत: सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR)

पीड़ित मकान मालिक की सूचना पर Kurud Police ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के मुख्य मार्गों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

Comments


bottom of page