top of page

PM Shri KV Kurud Toppers: सीबीएसई 10वीं में रुद्रांश और धनश्री का धमाका, संस्कृत और AI में हासिल किए 100/100 अंक

Apr 22
2 min read


Collector Avinash Mishra honoring PM Shri KV Kurud Toppers

कुरुद।

जब हौसले बुलंद हों और मार्गदर्शन सही, तो सफलता शोर मचा ही देती है। PM Shri KV Kurud Toppers के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। शत-प्रतिशत परिणाम के साथ कुरुद के इन 'नन्हे दिग्गजों' ने साबित कर दिया है कि वे केवल रेस में दौड़ने के लिए नहीं, बल्कि उसे जीतने के लिए पैदा हुए हैं।

रुद्रांश साहू बने PM Shri KV Kurud Toppers , AI और संस्कृत में बनाया रिकॉर्ड

धनश्री और हेमांशु ने भी बढ़ाया मान

विद्यालय की प्राविण्य सूची में पहला नाम रुद्रांश साहू का है, जिन्होंने 97% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुद्रांश ने आधुनिक तकनीक और प्राचीन भाषा के संगम को चरितार्थ करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संस्कृत दोनों ही विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है।

धनश्री और हेमांशु ने भी बढ़ाया मान

द्वितीय स्थान पर धनश्री साहू रहीं, जिन्होंने 96.4% अंक अर्जित किए। धनश्री ने भी संस्कृत विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर अपनी विद्वता प्रदर्शित की। वहीं, हेमांशु धीवर (92.4%) और वेदांत साहू (90.8%) ने भी शीर्ष पदों पर कब्जा जमाकर PM Shri KV Kurud Toppers की लिस्ट में अपनी जगह पक्की की।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने विद्यालय पहुँचकर सभी सफल छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि "कुरुद के इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि लगन हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।" कलेक्टर ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष टिप्स भी दिए।

सफलता के पीछे इन 'गुरुओं' का रहा विशेष मार्गदर्शन

इस ऐतिहासिक परिणाम को संभव बनाने में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज के साथ शिक्षकों की टीम का अहम योगदान रहा। विशेष रूप से:

गणित: श्री नेमसिंह साहू

विज्ञान: श्री गणेश राम कावड़े

संस्कृत: श्रीमती ऋचा त्रिपाठी

AI: श्री मुकुल अवस्थी

Comments


bottom of page