POCSO Act Case Dhamtari: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
- moolchand sinha

- 4 hours ago
- 2 min read

धमतरी।
महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही धमतरी पुलिस ने POCSO Act Case Dhamtari के एक गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक विवेचना के चलते पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
POCSO Act Case Dhamtari में धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में थाना सिहावा पुलिस को नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई। लगातार प्रयासों, तकनीकी विश्लेषण और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के कथनों, चिकित्सकीय परीक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राकेश डहरिया (33 वर्ष), निवासी ग्राम कौन्दकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 एवं 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर जब्त कर ली गई है। मामले में एफएसएल परीक्षण, न्यायालयीन बयान और अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं जारी हैं।
POCSO Act Case Dhamtari: अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
धमतरी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक पॉक्सो एक्ट के 10 गंभीर मामलों में उत्कृष्ट विवेचना, सशक्त साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के आधार पर आरोपियों को न्यायालय से 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दिलाई जा चुकी है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण
धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, महिला अपराध अथवा बाल अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।




Comments