top of page

जब 'विष्णु' की सरकार ने पूरा किया 'विष्णु' का सपना: 'कृषक उन्नति' योजना से किसान के घर आई खुशियों की सवारी 🏍️



 "अजब संयोग: छत्तीसगढ़ में 'विष्णु' की सरकार ने 'विष्णु' किसान को दिया ऐसा तोहफा, गांव वाले भी रह गए दंग!"
"अजब संयोग: छत्तीसगढ़ में 'विष्णु' की सरकार ने 'विष्णु' किसान को दिया ऐसा तोहफा, गांव वाले भी रह गए दंग!"

मेघा/कुरुद:

कहते हैं कि जब नीयत साफ हो और सरकार साथ हो, तो आम आदमी के सपने सच होने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही अनूठा संयोग और सौभाग्य ग्राम सौंगा (मेघा) के उन्नत कृषक विष्णु साहू (बिसहत गौटिया) के जीवन में आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की 'कृषक उन्नति' योजना ने साहू जी के बरसों पुराने उस सपने को हकीकत में बदल दिया, जिसे वे अपनी मेहनत की कमाई से संजो रहे थे। 👨‍🌾 प्रदेश में जैसे ही 'विष्णु' सरकार ने बटन दबाकर आदान सहायता राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी, यहाँ किसान 'विष्णु' के घर खुशियों की दीपावली मन गई।

होली का सबसे अनमोल उपहार 🎁

विष्णु साहू ने योजना से मिली राशि का ऐसा सदुपयोग किया कि पूरा परिवार गदगद है। उन्होंने इस राशि से एक चमकदार नई मोटरसाइकिल खरीदी और होली के पावन पर्व पर अपने परिवार को उपहार स्वरूप भेंट की। यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति उस भरोसे की जीत है, जो 'साय' सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं के मन में जगाया है। 🛣️

"यह किसानों की अपनी सरकार है" 🙌

अपनी खुशी साझा करते हुए उन्नत कृषक विष्णु साहू ने भावुक स्वर में कहा:

"लंबे समय से एक नई बाइक का सपना देख रहा था। कल जैसे ही माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने पैसे डाले, मेरा सपना पूरा हो गया। यह योजना नहीं, बल्कि हम किसानों के लिए खुशहाली का द्वार है।"

उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को लगातार मजबूती मिल रही है। ये खबर भी पढ़े https://www.breakinnow.com/post/कुरूद-के-अन्नदाताओं-की-सुनहरी-होली-158-करोड-के-बोनस-से-खिले-44-807-किसानों-के-चेहरे

अध्यक्ष ने थपथपाई पीठ 🤝

विष्णु साहू ने अपनी इस उपलब्धि और खुशी को मेघा सोसायटी के अध्यक्ष संतोष सोनी के साथ साझा किया। सोनी जी ने इसे सरकार की सफलता बताते हुए कहा कि जब एक किसान सशक्त होता है, तभी गाँव और प्रदेश तरक्की करता है।

Comments


bottom of page