BREAKING NOW IMPACT NEWS KURUD: खबर का प्रचंड असर, बैकफुट पर आए विक्की सरदार, प्रोफाइल से 'हाथ' साफ!
- moolchand sinha

- 9 hours ago
- 1 min read

कुरूद kurud।
पत्रकारिता जब तथ्यों के साथ प्रहार करती है, तो दिग्गजों को भी अपना 'स्टैंड' बदलना पड़ता है। BREAKING NOW की पैनी नज़र और तीखी रिपोर्टिंग का परिणाम कुरुद की राजनीति में देखने को मिला। 7 अप्रैल को भाजपा प्रवेश के बावजूद फेसबुक पर कांग्रेस के प्रति आस्था जताने वाले विक्की सरदार (इंद्रजीत सिंह दिगवा) ने आखिरकार हमारी खबर के दबाव में अपनी प्रोफाइल अपडेट कर ली है।
BREAKING NOW IMPACT NEWS KURUD ने उजागर किया था 'दोहरा चरित्र', चौतरफा घिरे सरदार ने मानी हार
7 अप्रैल को विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष सपरिवार भाजपा प्रवेश करने वाले विक्की सरदार पिछले कई दिनों से एक अजीब 'वैचारिक द्वंद्व' में घिरे थे। BREAKING NOW IMPACT NEWS KURUD ने सबूतों के साथ यह खुलासा किया था कि सरदार जी ने भाजपा का गमछा तो पहन लिया, लेकिन उनकी डिजिटल प्रोफाइल आज भी 'हाथ' के साथ खड़ी है।
इस खुलासे के बाद भाजपा संगठन और कुरुद की जनता के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई। BREAKING NOW के इस वार ने विक्की सरदार को आईना दिखाया, जिसके बाद उन्हें अपनी डिजिटल वफादारी को 'भगवामय' करने पर मजबूर होना पड़ा।
आखिरकार 'हृदय परिवर्तन' हुआ मुकम्मल, प्रोफाइल से 'हाथ' साफ!
BREAKING NOW की खबर वायरल होने के चंद घंटों के भीतर ही विक्की सरदार की फेसबुक वाल बदल गई। अब उनकी प्रोफाइल से कांग्रेस पृष्ठभूमि गायब है और वे अजय चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा की मुख्यधारा में पूरी तरह (डिजिटल और फिजिकल) शामिल हो चुके हैं।




Comments