ISRO YUVIKA 2026 Neha Sahu Selection: कुरूद की बेटी नेहा साहू का इसरो में चयन, छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया
- moolchand sinha

- 1 day ago
- 2 min read

कुरूद kurud।
कुरूद की माटी से निकली एक और स्वर्णिम चमक अब अंतरिक्ष के रहस्यों को सुलझाएगी। जब देशभर के चुनिंदा मेधावियों की सूची में नेहा साहू का नाम चमका, तो यह केवल एक सफलता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के सपनों को मिले नए पंख हैं। ISRO YUVIKA 2026 Neha Sahu Selection के साथ कुरूद की यह होनहार बेटी अब 'धरती से अंबर' तक की ऐतिहासिक उड़ान भरने को तैयार है।
रायपुर संभाग से चयन: ISRO YUVIKA 2026 Neha Sahu Selection की पूरी जानकारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित 'युविका' (YUVIKA) चयन सूची ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कुरूद की 9वीं की छात्रा नेहा साहू ने इस कठिन प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाई है। उल्लेखनीय है कि रायपुर रीजन से केन्द्रीय विद्यालय संगठन के मात्र 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें नेहा ने कुरूद का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है।
माता-पिता और गुरुजनों का बढ़ा मान
चंद्र शेखर साहू एवं श्रीमती थनेश्वरी साहू की सुपुत्री नेहा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और विज्ञान के प्रति असाधारण रुचि है। नेहा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका सपना अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में देश की सेवा करना है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज ने हर्ष जताते हुए कहा कि नेहा की एकाग्रता ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया है। विज्ञान शिक्षक गणेश राम कावड़े और उनकी टीम (श्रीमती रेणु त्रिपाठी, श्री हिमांशु त्रिपाठी, श्री नेम सिंह) के मार्गदर्शन ने नेहा की वैज्ञानिक सोच को नई दिशा दी।
ISRO YUVIKA : क्या सीखेंगे युवा वैज्ञानिक?
इसरो का यह कार्यक्रम (Young Scientist Programme) देश के प्रतिभाशाली बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट इंजीनियरिंग और उपग्रह तकनीक की बारीकियों से रूबरू कराता है। नेहा अब इसरो के केंद्रों में जाकर वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करेंगी और अत्याधुनिक तकनीकों को करीब से देखेंगी।
नेहा की यह सफलता कुरुद के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीप स्तंभ है। 'breaking now media' परिवार की ओर से नेहा को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ।




Comments