कुरूद बीईओ नियुक्ति: शिक्षक एकता की जीत, राजेश बैंस को मिली नई जिम्मेदारी"।
- moolchand sinha

- 4 hours ago
- 2 min read

कुरूद (धमतरी)।
ब्लॉक शिक्षा विभाग में पिछले लंबे समय से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन और सर्व शैक्षिक संघ के उग्र आंदोलन की चेतावनी के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सी.के. साहू को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
कुरूद बीईओ नियुक्ति के पीछे की बड़ी वजह: शिक्षकों का आक्रोश और घेराव की चेतावनी।
बता दें कि आक्रोशित शिक्षक संगठनों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया था। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि 20 अप्रैल तक बीईओ को प्रभार से मुक्त नहीं किया गया, तो 21 अप्रैल को पूरे ब्लॉक के शिक्षक लामबंद होकर बीईओ कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दबाव के चलते शासन ने समय सीमा समाप्त होने से पहले ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया।
कुरूद बीईओ नियुक्ति से जगी नई उम्मीद: भ्रष्टाचार और तानाशाही पर शिक्षक एकता की जीत।
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES) कुकरेल के प्राचार्य राजेश कुमार बैंस को कुरूद का नया बीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश जारी होते ही शिक्षकों और कर्मचारी संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इसे तानाशाही के खिलाफ सत्य की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
विधायक और कलेक्टर तक पहुँची थी शिकायत
गौरतलब है कि बीईओ सी.के. साहू की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा था। पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर और जिला कलेक्टर धमतरी से भी इसकी लिखित शिकायत की गई थी। कर्मचारी संघ का आरोप था कि बार-बार ध्यानाकर्षण के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना 'समझ से परे' था, जिसके बाद उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।




Comments