top of page

धमतरी पुलिस कार्रवाई: जुआ अड्डे पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, 1.14 लाख जप्त

Apr 17
2 min read


धमतरी पुलिस कार्रवाई में जुआ अड्डे पर पकड़े गए आरोपी और जप्त बाइक

धमतरी।

जुआ के खेल में लगे थे दांव… लेकिन इस बार दांव उल्टा पड़ गया!

धमतरी पुलिस ने एक बार फिर सख्ती का संदेश देते हुए केरेगांव थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ अड्डे पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से लाखों का सामान भी बरामद हुआ।

धमतरी पुलिस कार्रवाई: जुआ-सट्टा पर कड़ा शिकंजा

धमतरी एसपी द्वारा हाल ही में समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा और IPL सट्टा नेटवर्क के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने के निर्देश दिए गए थे। इसी का परिणाम है कि पुलिस लगातार सक्रिय है। महज एक सप्ताह के भीतर ताश जुआ के खिलाफ यह पुलिस की दूसरी बड़ी स्ट्राइक है।

मुखबिर की सूचना पर भालूचुआ मार्ग पर घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम साल्हेभाट खार से भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग पुलिस की नजरों से बचकर जगह बदल-बदलकर 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की धमक देखते ही कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन 5 मुख्य जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया।

जप्त सामान का ब्यौरा (कुल कीमती 1.14 लाख रुपये)

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी और वाहन बरामद किए हैं:

नगदी रकम: 27,300/- रुपये

मोटर सायकल: 04 नग (कीमत ₹75,000)

मोबाइल: 06 नग (कीमत ₹12,500)

अन्य: 52 पत्ती ताश और ताश के फड़

🔹 दिव्यांग प्रेरणा समिति बनेगी मामा-मामी, करेगी कन्यादान

इन आरोपियों पर हुई वैधानिक कार्यवाही

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) और बीएनएस (BNS) की प्रतिबंधात्मक धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभान चन्द्राकर, फलेन्द्र साहू, वेदराम मंडावी, ईश्वर साहू और टार्जनदास मानिकपुरी शामिल हैं।

पुलिस की चेतावनी: धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि IPL सट्टा, जुआ और नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments


bottom of page