top of page

Kurud Police Action: 416 नशीले कैप्सूल के साथ 2 गिरफ्तार, कमान संभालते ही एक्शन में कुरूद TI

20 hours ago
2 min read

Updated: 5 hours ago



Kurud Police Action: 416 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कुरूद।

थाना प्रभारी की कमान संभाले अभी हफ्ता भर ही हुआ है और कमलेश ठाकुर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। Kurud Police Action के तहत एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” में कुरूद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है। धोबनी तालाब स्थित शंकर मंदिर के पास कुरूद पुलिस कार्रवाई करते हुए नशीले कैप्सूल की बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 416 नशीले कैप्सूल, दो मोबाइल फोन और 12,300 रुपये नकद समेत कुल 46,054 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

यह भी पढ़ें: 48 घंटे में 2 हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार! पूरी खबर पढ़ें https://www.breakinnow.com/post/dhamtari-crime-double-strike-bhakhara-kandel

Kurud Police Action: मुखबिर की सूचना पर धोबनी तालाब में दबिश

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोबनी तालाब स्थित शंकर मंदिर के पास कुछ लोगों द्वारा नशीले कैप्सूल की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

416 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेखराम ध्रुव उर्फ दादू (29), निवासी बैगापारा कुरूद और भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू (42), निवासी धोबनीपारा कुरूद के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

मोबाइल और नकदी समेत 46,054 रुपये की जब्ती

Kurud Police Action में पुलिस ने निम्न सामान जब्त किया है— जब्त सामग्री -

416 नग नशीले कैप्सूल - 4,754/-

02 मोबाइल फोन - 29,000/-

नगद राशि - 12,300/-

कुल जब्ती - 46,054/- रुपये

अब नशीले कैप्सूल के सप्लाई नेटवर्क की जांच

416 नशीले कैप्सूल की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन्हें कहां से लेकर आए थे और इनके पीछे कोई अन्य सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। विवेचना के दौरान नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कुरूद में “हादसा या हत्या?” उठे गंभीर सवाल! पूरी खबर पढ़ें https://www.breakinnow.com/post/kurud-gram-nari-hadsa-tarini-chandrakar-illegal-sand-transport

ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के खिलाफ सख्ती

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कुरूद में थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर की शुरुआती कार्रवाई ने स्थानीय स्तर पर यह संकेत दिया है कि नशीले पदार्थों के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी।

धमतरी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 को सूचना दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👇

पानी जो कभी बह जाता था, अब कमाई का रास्ता बन गया! 💧 कुकरेल की 200+ डबरियों में आखिर क्या हो रहा है? जानिए पूरी कहानी…

Comments


bottom of page