धमतरी सरकारी शराब दुकान में 'पसंदीदा ब्रांड' का अकाल, पर कोचिया के पास शराब का अंबार!
- moolchand sinha

- 3 days ago
- 2 min read

धमतरी।
जिले में इन दिनों एक अजीबोगरीब विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ मदिरा प्रेमी शिकायत कर रहे हैं कि शराब दुकान में 'पसंदीदा ब्रांड' का अकाल पड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ शराब भट्ठियों के आसपास बने अवैध अड्डों पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है। इस विरोधाभास के पीछे छिपे 'काले खेल' पर धमतरी पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। रुद्री पुलिस की ताजा कार्यवाही ने यह साबित कर दिया है कि खाकी की नजर से कोई भी 'कोचिया' बच नहीं सकता।
कानून की नाक के नीचे 'समानांतर सत्ता' का अंत
कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की चौकसी से नहीं बच सकता। धमतरी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले भर में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ 'क्लीन स्वीप' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रुद्री पुलिस ने ग्राम सोरम में चल रहे एक ऐसे ही अवैध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो शराब भट्ठी की आड़ में अपना निजी साम्राज्य चला रहा था।
"सस्पेंस और रणनीति: शराब दुकान में 'पसंदीदा ब्रांड' का अकाल और कोचियों का काला खेल"
रुद्री पुलिस को लगातार इनपुट्स मिल रहे थे कि ग्राम सोरम स्थित शराब दुकान के पास एक मामूली सा दिखने वाला 'खोमचा' (छोटा केबिन) केवल चाय-पान के लिए नहीं, बल्कि अवैध शराब की होम डिलीवरी का सेंटर बन चुका है।
प्लानिंग: पुलिस ने पहले सादे कपड़ों में रेकी करवाई।
खुलासा: पता चला कि मदिरा प्रेमी दुकान के काउंटर से निराश होकर इसी खोमचे का रुख कर रहे थे, जहाँ मनपसंद जाम दोगुने दामों पर उपलब्ध था।
एक्शन: जैसे ही पुष्टि हुई, रुद्री पुलिस की टीम ने 'बाज़' की तरह झपट्टा मारा और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
जब्ती का ब्यौरा: पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
कार्यवाही के दौरान जब खोमचे की तलाशी ली गई, तो वहां का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में स्टॉक छिपाकर रखा गया था:
कुल बरामदगी: 51 पौवा देशी प्लेन शराब।
नगदी: शराब की बिक्री से अर्जित 4,180/- रुपये नगद जब्त।
यह भी पढ़े -: नवागांव पंचायत का वह एक फैसला, जिससे शराबियों में मच गया हड़कंप; क्या है पूरी खबर https://www.breakinnow.com/post/navagaon-nasha-mukt
आरोपी: धर्मेंद्र गायकवाड (पिता जीवन लाल, उम्र 25 वर्ष), निवासी हटकेशर शीतला पारा।
कड़ी कार्यवाही: अब जेल में कटेगी रातें
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह धारा गैर-जमानती है, जिसके कारण आरोपी को तत्काल न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। रुद्री पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से सोरम और आसपास के क्षेत्रों के कोचियों में हड़कंप मच गया है।




Comments