81 साल की बुजुर्ग महिला की बदली किस्मत, कलेक्टर के आदेश पर सीधे 'घर' पहुंची सरकारी मदद
- moolchand sinha

- 10 hours ago
- 2 min read

धमतरी (नवागांव कंडेल) |
जब शासन और सेवाभावी लोग एक साथ मिल जाएं, तो व्यवस्था मिसाल बन जाती है। धमतरी जिले के ग्राम नवागांव कंडेल में 81 वर्षीय श्रीमती अनुसुइया बाई साहू के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान लौट आई, जब शासन की मदद खुद चलकर उनके दरवाजे तक पहुंची। जिलाधीश धमतरी की विशेष अनुशंसा पर समाज कल्याण विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को निशुल्क व्हीलचेयर प्रदान की है।
त्वरित कार्यवाही: विभाग की उप संचालक खुद हुईं सक्रिय
जैसे ही यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पाण्डे ने विभागीय औपचारिकताएं पूरी करवाते हुए त्वरित कार्यवाही की और बुजुर्ग महिला के घर पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई। अब अनुसुइया बाई को चलने-फिरने के लिए दूसरों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
इन 'ग्राउंड जीरो' हीरोज ने निभाई अहम भूमिका
इस मदद को संभव बनाने में बसंत कुमार विशनोई और घनश्याम सिंह साहू का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने न केवल बुजुर्ग महिला की तकलीफ को समझा, बल्कि जरूरी कागजात और फोटो तैयार करवाकर विभाग तक मामला पहुंचाया। उनकी इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
भक्ति और सेवा: हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार
सहयोग की इस कड़ी के साथ ही दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा ग्राम नवागांव स्थित रामेश्वरम धाम में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और प्रसाद वितरण कर खुशियां बांटी गईं।
उपस्थिति:
इस अवसर पर सरपंच लखन ध्रुव, जनपद सदस्य दिनेश्वरी साहू, रोशन साहू, संतोषी विशनोई और दवारिका साहू सहित रोहित कुमार साहू, सुमन साहू, सुलेखा अली और शिवचरण डेराह विशेष रूप से उपस्थित रहे।




Comments