कुरूद में भाजपा प्रवेश: बहुत मनाया पर नहीं माने भरदा वाले नाराज फूफा, अजय चंद्राकर के सामने थामा भगवा गमछा | BreakinNow

कुरूद।
कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कुरूद में भाजपा प्रवेश का एक और बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम भरदा के युवाओं ने विधायक कार्यालय में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष भाजपा में विधिवत प्रवेश किया। राजनीतिक रूप से यह प्रवेश इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इन युवाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़ी रही है और इनके परिवारों का कांग्रेस की राजनीति में प्रभाव रहा है।
छत्तीसगढ़ में एक चर्चित कहावत है—“रूठे फूफा को मनाना सबसे कठिन होता है।” लेकिन जब नाराजगी इतनी बढ़ जाए कि अपने ही घर का कोई सदस्य दूसरे घर का दामन थाम ले, तो बात सिर्फ नाराजगी तक सीमित नहीं रहती। ग्राम भरदा में भी कुछ ऐसा ही राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां कांग्रेस परिवार से जुड़े युवाओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
कुरूद में रुद्राभिषेक : आस्था और सियासत एक साथ, स्वागत से लेकर सियासी चर्चाओं तक क्या हुआ खास? - 👇 पढ़ने के लिए क्लिक करेंhttps://www.breakinnow.com/post/kurud-rudrabhishek-swagat-siyasat-charcha
ग्राम भरदा से अजय चंद्राकर के समक्ष भाजपा में शामिल हुए ये युवा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भरदा के चार निवासियों - कुलदीप साहू पिता सावंत साहू, ईश्वर साहू पिता रामसिंग, डोमेंद्र साहू पिता उमेश साहू एवं जितेन्द्र साहू पिता मदन साहू ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी प्रवेश किया।
इस अवसर पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर जी ने सभी नवप्रवेशियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी परिवार में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर मिलता है।
कुरूद में भाजपा प्रवेश से बढ़ी पार्टी की ताकत
इस प्रवेश के बाद कुरूद में भाजपा और अधिक मजबूत हुई है। लगातार ग्रामीण अंचलों से युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व पर अटूट है। नवप्रवेशी सदस्यों ने भी संकल्प लिया कि वे पार्टी संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
धमतरी में फसल विविधीकरण की बड़ी पहल : जिले के 152 गांवों के 38000 किसानों ने बदली खेती की तस्वीर - 👇पूरी खबर यहां पढ़ें https://www.breakinnow.com/post/dhamtari-fasal-vividhikaran-152-gaon-38000-kisan





Comments