top of page


धमतरी राज्योत्सव में पुलिस का मानवीय चेहरा — मुस्कानों के साथ सुरक्षा संदेश, “सेल्फी विथ मी” सबसे लोकप्रिय
धमतरी। राज्योत्सव का मंच, भीड़ उमड़ती, सुरक्षा व्यवस्था चाक–चौबंद—और इसी बीच धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण। नक्सल विरोधी अभियान से लेकर सायबर सुरक्षा तक, पुलिस की प्रस्तुति ने न सिर्फ जनता को जानकारी दी बल्कि “सेल्फी विथ मी” जोन ने पूरे समारोह में उत्साह और ऊर्जा का केंद्र बिंदु बना दिया। आम नागरिकों से लेकर स्कूली बच्चों तक हर कोई पुलिस जवानों के साथ तस्वीरें लेने को उत्सुक दिखा, वहीं अधिकारियों ने भी स्टॉल का अवलोकन कर जनजागरूकता की इस पहल

moolchand sinha
Nov 3, 20252 min read


कमीशन के पैसों का विवाद बना मौत का कारण: जशपुर पुलिस ने अधजले शव की गुत्थी सुलझाई, तीन गिरफ्तार–दो फरार
जशपुरनगर। तुरीटोंगरी के शांत जंगल में उस सुबह आग की राख के बीच अधजली देह का भयावह दृश्य पुलिस के सामने था। चेहरा पहचानने लायक नहीं, शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ… हवा में पेट्रोल और राख की तीखी गंध। ऐसा लग रहा था मानो किसी ने सच को भी जलाकर खत्म कर देने की कोशिश की हो। यह कोई साधारण मौत नहीं थी—यह एक खौफनाक साजिश थी, जिसमें झारखंड में मजदूरी के दौरान मिले कमीशन के पैसों ने खून की कीमत तय कर दी। 18 अक्टूबर की सुबह पुराना नगर स्थित तुरीटोंगरी जंगल में एक युवक का अधजला शव मिलने

moolchand sinha
Nov 3, 20252 min read


🏆🇮🇳 न्यू इंडिया की शेरनियाँ विश्व विजेता: 47 साल बाद भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत कर दुनिया पर लहराया तिरंगा! 🏆🇮🇳
नवी मुंबई। इतिहास के पन्नों पर आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया। 47 वर्षों का इंतज़ार… अनगिनत सपने… और संघर्षों की लंबी कहानी आज जीत के गर्व में बदल गई। डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में हुआ फाइनल मुकाबला, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित कर दिया। रविवार को खेली गई इस रोमांचक फाइनल में भारत ने अपने विरोधी यूनिट को 52 रन से मात दी और पहली बार बनी विश्व विजेता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया

moolchand sinha
Nov 3, 20251 min read


🚨 नगरी में मामूली विवाद ने ली जान, युवक की हत्या — धमतरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा
धमतरी/नगरी। नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में रविवार को मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। अश्लील गाली-गलौज के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक की धारदार औज़ार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगरी पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़कर त्वरित कार्रवाई का मजबूत संदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुयश उर्फ सन्नी लहरे (33 वर्ष) और आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा (25 वर्ष) के बीच शराब के नशे में कहासुनी हु

moolchand sinha
Nov 2, 20251 min read


मातृभूमि का मान — संस्कृति का अभिमान धमतरी–कुरूद ने फिर रचा इतिहास छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष, धमतरी के 27 वर्ष, और कुरूद की छत्तीसगढ महतारी अस्मिता को 30 वर्ष— स्वाभिमान, संस्कृति और संकल्प का भव्य उत्सव
धमतरी। छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष और धमतरी जिले के 27 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में एक बार फिर सांस्कृतिक धरोहर और अस्मिता का अद्वितीय प्रदर्शन होगा। इस उत्सव की सबसे बड़ी पहचान यह है कि धमतरी–कुरूद ने राज्य बनने से पहले जिस सपने को जिया था, आज वही सपना वास्तविक इतिहास बनकर चमक रहा है। कुरूद की पावन धरती वह पहली भूमि है, जहाँ 5 फरवरी 1995 से 20 मार्च 1996 के मध्य छत्तीसगढ़ महतारी का प्राण-प्रतिष्ठा कर मातृभूमि को पहली सार्वजनिक प्रतिमा के रूप में सम्मान दिया

moolchand sinha
Nov 2, 20252 min read


छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव: PM मोदी बोले — “नक्सल छाया से निकलकर छत्तीसगढ़ अब विकास का वटवृक्ष बन चुका है”
नवा रायपुर, 1 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की राजधानी नवा रायपुर में आयोजित 'छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव' में भाग लिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास यात्रा को 'वटवृक्ष' की उपमा देते हुए सराहा, जो नक्सल

moolchand sinha
Nov 1, 20252 min read


कुरूद ने लिखा इतिहास: छत्तीसगढ़ राज्य बनने से चार साल पहले ही स्थापित हुआ था ‘छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर’
कुरूद, 1 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ दिवस के अवसर पर जब प्रदेश अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, कुरूद का 'छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर' फिर सुर्खियों में है। राज्य का आधिकारिक गठन भले 1 नवंबर 2000 को हुआ, लेकिन कुरूद ने इससे चार वर्ष पहले ही सांस्कृतिक रूप से छत्तीसगढ़ की पहचान को मूर्त रूप दे दिया था। 1995-96 में निर्मित यह मंदिर छत्तीसगढ़िया अस्मिता का पहला संस्थागत प्रतीक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य का सपना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पह

moolchand sinha
Nov 1, 20252 min read


🕯️ दिवाली की रात कांकेर में खून की चीख — मोटरसाइकिल विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
कांकेर। दिवाली की खुशियों के बीच कांकेर के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में एक घर मातम में डूब गया। ग्राम गरदा जंगलपारा में मोटरसाइकिल देने की बात पर सगे भाइयों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का राज़ खोलते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना कैसे हुई — पल-पल की कहानी 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे दिवाली की जगमगाहट के बीच आंगन में बैठे मंगऊ कावड़े (31) के पास बड़ा भाई मंगतु राम कावड़े पहुंचा। विवाद मोटरसाइकिल से शुरू हुआ… गुस्

moolchand sinha
Nov 1, 20252 min read


धमतरी में शासन की गूंज — अब सरकारी सेवाएँ गाँव की चौखट पर, शहर की दहलीज नहीं
धमतरी, 31 अक्टूबर 2025। पहले सरकारी योजनाओं के लाभ लेने लोग राजधानी के चक्कर लगाते थे, फिर ब्लॉक तक पहुँचे… और अब — सरकारी सेवाएँ सीधे आपके गाँव, आपके दरवाज़े पर! धमतरी प्रशासन का यह कदम सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि सुशासन को जनता तक पहुँचाने की सच्ची परिभाषा है। आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर से “शासन आपके द्वार” रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, और इसके साथ ही ग्रामीण प्रशासन के नए अध्याय की शुरुआत हो गई। क्या है यह खास पहल? ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के नागरिक

moolchand sinha
Oct 31, 20251 min read


जोश से लबरेज़ मीटिंग: सेना भर्ती में युवाओं को सफल बनाने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का 'प्लान ऑफ़ एक्शन' तैयार!
धमतरी, 31 अक्टूबर 2025। धमतरी के युवाओं को भारतीय सेना में बेहतर अवसर दिलाने प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी जनवरी में होने वाली अग्नि वीर भर्ती रैली में अधिक से अधिक उम्मीदवारों का चयन हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। यह सिर्फ औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि युवाओं को सफलता की राह दिखाने वाला प्लान ऑफ़ एक्शन रहा। बैठक में धमतरी, कुरूद, नगरी और मगरलोड क्षेत्रों के प्रशिक्षक शामिल हुए। कलेक्टर ने जिले

moolchand sinha
Oct 31, 20251 min read


धमतरी ने रचा एकता का इतिहास — SP सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी 2025’, हजारों छात्र–खिलाड़ी और नागरिक एक संकल्प के साथ दौड़े
धमतरी, 31 अक्टूबर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, 'राष्ट्रीय एकता दिवस', के अवसर पर धमतरी जिला आज एकता के रंग में रंग गया। पुलिस अधीक्षक (SP) धमतरी के मार्गदर्शन में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी - 2025' में जिलेभर के हजारों नागरिकों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का शक्तिशाली संदेश दिया। यह आयोजन जिला मुख्यालय से लेकर कुरूद, भखारा, मगरलोड और नगरी तक एक साथ किया गया, जिसने इस दिन को धमतरी के इतिहास में ऐतिहासिक ब

moolchand sinha
Oct 31, 20252 min read


⭐ कुरूद में ‘उजाला’ की नई किरण: मुस्लिम जमात के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 760 मरीजों को उपचार, MLA बोले– “शिक्षा ही राष्ट्रधर्म”
कुरूद,छत्तीसगढ़। कुरूद सिर्फ एक शहर नहीं था— यहाँ हवा में दुआ थी, दिलों में करुणा थी, और मैदान में इंसानियत का मेला। ईदगाह के शांत परिसर में डॉक्टरों के कदमों की आहट और मरीज़ों की उम्मीदें मिलकर ऐसा दृश्य रच रही थीं कि मानो सेवा ख़ुद सजीव होकर उतर आई हो। कोई सफेद कोट में था, कोई दुआ की चादर में; पर पहचान सिर्फ एक थी—"हम इंसान हैं, और इंसानियत हमारी जिम्मेदारी"। उजाला फाउंडेशन के इस मेगा स्वास्थ्य शिविर ने दिखा दिया कि जब समाज साथ खड़ा होता है, तो अस्पतालों की दीवारों से प

moolchand sinha
Oct 31, 20252 min read


कुरूद में हथकरघा समृद्धि की नई बुनाई — बुनकरों के सपनों को मिला विकास का ताना-बाना, परंपरा को तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर भविष्य की राह तैयार
कुरूद। “जहां करघा चलता है, वहां आत्मविश्वास जन्म लेता है…” कुरूद क्षेत्र के गांव अब इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। गुदगुदा, परखंदा, गाड़ाडीह, भेंडरवानी, भोथली और बकली के बुनकरों की हथेली से निकली कला अब सिर्फ धागों की कहानी नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक गौरव की नई पहचान बनने जा रही है। स्वीकृत राशि ने इस परंपरा में नई ऊर्जा भर दी है, जिससे बुनकर समुदाय अपने हुनर को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता का धागा और मजबूत करेगा। ₹52.

moolchand sinha
Oct 30, 20252 min read


**तहसीलों की अव्यवस्था पर अधिवक्ताओं का तीखा प्रहार: 7 दिन में सुधार नहीं तो राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार**
कुरूद | क्या ये विडंबना नहीं कि न्याय के मंदिर में खड़े होकर भी इंसाफ की राह में महीनों की जद्दोजहद करनी पड़े? क्या वकीलों को पक्षकारों की मदद करने से पहले लिपिकों की ‘सेवा’ और चक्करदार चक्रव्यूह में ही फंसना पड़े? कुरूद अनुभाग की तहसीलों में यही तस्वीर सामने आ रही है — जहाँ फ़ाइलें चलती कम, और रस्साकशी ज्यादा। अब वकालत समाज का सब्र टूट चुका है। 28 अक्टूबर को अधिवक्ता कार्यालय में हुई तूफ़ानी बैठक में अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को सीधा अल्टीमेटम थमा दिया: “7 दिन में सुधार नहीं —

moolchand sinha
Oct 30, 20252 min read


रंगों की जंग, कला का संग्राम — धमतरी में कल ‘चमकारी’ का मेगा मुकाबला! प्रतियोगिता में मिलेगा ₹21,000 का इनाम
धमतरी। कला की रंगीन बौछार, रचनात्मकता की खुशबू और शहर को नयी पहचान देने का संकल्प — धमतरी कल एक अनोखे रंगोत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका निगम धमतरी द्वारा 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से इंडोर स्टेडियम में “चमकारी — अपनी कला का करें प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाएं” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धमतरी कला और सृजनशीलता की चमक से जगमगाने वाला है। यह प्रतियोगिता सिर्फ रंग–ब्रश का खेल नहीं, बल्कि शहर की आत्मा को सौंदर्य, स्वच्छता और सां

moolchand sinha
Oct 29, 20251 min read
🚨 BREAKING NOW कुरूद में ACB-EOW की संयुक्त छापेमारी — DMF फंड भ्रष्टाचार जांच तेज़
कुरूद (छत्तीसगढ़), 29 अक्टूबर 2025: विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ DMF फंड भ्रष्टाचार मामले में ACB-EOW की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह प्रदेशभर में 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में रायपुर के 5, दुर्ग के 2, राजनांदगांव के 4 और कुरूद के 1 ठिकाने पर जांच की गई। कुरूद ब्लॉक के ग्राम सिर्री स्थित ठेकेदार अभिषेक त्रिपाठी के आवास पर की गई छापेमारी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। टीम द्वारा DMF फंड के संभावित दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेज़ों और लेन-देन की जांच की

moolchand sinha
Oct 29, 20251 min read


कुरूद में इंसानियत और रूहानी रौनक का संगम — उजाला फाउंडेशन का भव्य स्वास्थ्य शिविर, रात को नात-रसूल की महफ़िल
कुरूद। सेवा के जज़्बे और भाईचारे की मिसाल बनते हुए कुरूद में मुस्लिम समाज की युवा विंग उजाला फाउंडेशन द्वारा “इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है” संदेश के साथ निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 अक्टूबर को किया जा रहा है। ईदगाह भवन (खेल मैदान के सामने) में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में रायपुर के प्रमुख अस्पतालों एम्स, एमएमआई नारायणा और संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई प्रदान करेंगे। आयोजन समिति से इक़बाल

moolchand sinha
Oct 28, 20252 min read


महिला भेष और फर्जी इंस्टा अकाउंट वाला साइको प्रेमी बना कातिल! चरोटी में युवती की हत्या कर शव जलाया, पुलिस ने दबोचा
बलौदा बाजार। चरोटी में ऐसा खौफनाक सच सामने आया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए! एक युवक, जो कभी प्रेम का नाटक करता था… रात होते ही महिलाओं की वेशभूषा में घूमता था… सोशल मीडिया पर 19 फर्जी महिला अकाउंट बनाकर जीता था दोहरी जिंदगी… वही सनकी आशिक प्यार में ठुकराए जाने की आग में इतना पागल हुआ कि मासूम युवती को चाकू और लकड़ी से बेरहमी से मार डाला, फिर पहचान छिपाने के लिए शव को पैरावट में जला दिया। वारदात के बाद भागने की फिराक में था, मगर साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की सतर्क पुलिस टीम

moolchand sinha
Oct 28, 20252 min read
🚨 जेल की दीवार फाँदकर भागा ‘वर्दी वाला चोर’! सीएएफ का पूर्व जवान महेंद्र दीवान बना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द — चोर–पुलिस का खेल अब चरम पर!
दंतेवाड़ा। जिसने कभी कानून की रक्षा की… आज वही कानून को ठेंगा दिखा रहा है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) में पदस्थ रहा जवान महेंद्र दीवान अब दंतेवाड़ा पुलिस के लिए एक ऐसा सिरदर्द बन चुका है, जिसने पूरे बस्तर अंचल को हिला दिया है। चोरी के आरोप में जेल भेजा गया यह पूर्व जवान 3 अप्रैल 2025 की शाम जेल की दीवार फाँदकर फरार हो गया — और अब लगातार चोरियों की बौछार से पुलिस को चकमा दे रहा है। जेल से भागने के बाद ताबड़तोड़ वारदातें 9 अक्टूबर 2024 को चोरी के आरोप में जेल गया महेंद्र दीव

moolchand sinha
Oct 27, 20253 min read


राजस्व के महारथी अब जुए के बादशाह! — कोतवाली पुलिस ने 52 पत्ती की बाजी लगाते धर दबोचा पटवारी संघ का पदाधिकारी समेत 6 पटवारी
जांजगी3र-चांपा | राजस्व की फाइलों में कलम चलाने वाले अब ताश की बाजी में किस्मत आजमाते पकड़े गए! जांजगीर-चांपा की कोतवाली पुलिस ने देर रात रमन नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे समेत 6 पटवारी और एक निजी ऑपरेटर को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से ₹40,200 नकद, 52 ताश की पत्तियां, 6 मोबाइल, 2 कार, 2 स्कूटी और अन्य सामान सहित करीब ₹20 लाख का माल जब्त किया है। छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई, कई जुआरी भागने की को

moolchand sinha
Oct 26, 20251 min read
bottom of page
